बाहुबली और बाहुलबली 2 नाम से डायरेक्टप एसएस राजामौली ने ऐसे नगीने तैयार किया कि दर्शक आज भी इस फिल्म के तीसरे पार्ट की उम्मीद करते हैं. खैर तीसरे पार्ट के बारे में अभी डायरेक्टर राजामौली की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए 'बाहुबली द टॉर्च बियरर' में फिल्म से जुड़ी इतनी बातें और इतनी डिटेल शेयर की गई हैं कि फैन्स चार एपिसोड की इस मिनी बाहुबली बिहाइंड द सीन सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं. इसी सीरीज में बाहुबली के आइकॉनिक सीन के बारे में भी पता चला और साथ ही ये भी सामने आया कि इसके बारे में एक्टर से बात करने में डायरेक्टर कितनी हिचकिचा रहे थे.
राजामौली को था डर नहीं मानेंगे सत्यराज!
बाहुबली द टॉर्च बियरर में बताया गया कि राजामौली, सत्यराज को कटप्पा के रोल में साइन करना चाहते थे. उन्होंने मन बना लिया था लेकिन एक सीन ऐसा था जो कि कहानी के लिए बहुत अहम था लेकिन राजामौली की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह सत्यराज से इस बारे में बात कर सकें. ये वो सीन था जब कटप्पा, बाहुबली का पैर अपने सिर पर रखता है.

Bahubali
Photo Credit: social media
सत्यराज से बात करने से पहले नासिर से की थी बात
एक्टर नासिर ने इसके बारे में बात करते हुए कहा, राजामौली मेरे पास आए, मैंने सोचा ये केवल कहानी सुनाने तो मेरे पास आए नहीं होंगे. मैंने पूछा बताओ मैं क्या कर सकता हूं. राजामौली बोले मैं सत्यराज गारु से मिलना चाहता हूं तो मैंने कहा जाओ सीधे मिलो उनसे. इस पर राजामौली ने कहा, मैं थोड़ा सहज महसूस नहीं कर रहा हूं. एक सीन जिसके बारे में बताने में थोड़ा अनकम्फर्टेबल हूं. मुझे नहीं पता वो राजी होंगे या नहीं.
सीन के लिए हां करने से पहले सत्यराज ने पूछा था ये सवाल
इस सीन के बारे में बात करते हुए सत्यराज यानी कटप्पा ने बताया, मैं राजामौली सर से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड था. वो कहानी सुनाने के लिए चेन्नई आए थे. उन्होंने कहा सर...इसके बाद 5-10 सेकेंड तक बिल्कुल सन्नाटा था. फिर बोले सर इस शॉट में आपको प्रभास का पैर अपने सिर पर रखना होगा. मेरे अंदर भी थोड़ी ईगो थी. मैंने पूछा मुझे प्रभास का पैर अपने सिर पर क्यों रखना होगा? मैंने पूछा इस किरदार के लिए ऐसा करना किस तरह जस्टिफाई होता है. फिर उन्होंने कहानी सुनानी शुरू की. मुझे बहुत एक्साइटमेंट हुई कि मैं कटप्पा का रोल कर रहा हूं. उसी पल मैंने ये फैसला कर लिया कि मैं ये सीन जरूर करूंगा. मैंने कहा सर मैं ये सीन जरूर करूंगा क्योंकि यही वो मोमेंट होगा जब ये किरदार स्क्रीन पर छा जाएगा.
यह भी पढ़ें: Baahubali 3 को लेकर बड़ी खबर, प्रभास ने इशारे-इशारे में दी अगली ब्लॉकबस्टर की हिंट, भल्लाल देव ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं