विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

WOW! अब जापान और रूस में 'बाहुबली' की होगी एंट्री, बॉक्स ऑफिस में मचेगी धूम

इस वर्ष भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' जापान में 29 दिसम्बर और इसके बाद जनवरी में रूस में रिलीज होगी.

WOW! अब जापान और रूस में 'बाहुबली' की होगी एंट्री, बॉक्स ऑफिस में मचेगी धूम
  • भारत में धूम मचा चुके बाहुबली 2 जापान-रूस में होगी रिलीज
  • फिल्म प्रोड्यूसर ने ट्विटर पर दी जानकारी
  • 29 दिसंबर को दोनों देशों में होगी रिलीज
नई दिल्ली: इस वर्ष भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' जापान में 29 दिसम्बर और इसके बाद जनवरी में रूस में रिलीज होगी. इस फिल्म के निर्माता शोबू यारलागड्डा ने मंगलवार को यह जानकारी ट्विटर के जरिए शेयर की. उन्होंने फिल्म के रूसी संस्करण का टीजर भी साझा किया. इसके अलावा, टोक्यो में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए 'स्क्रीमिंग स्क्रीनिंग' का एक स्नैपशॉट साझा किया गया. फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी दो भाइयों के बीच एक प्राचीन साम्राज्य के स्वामित्व को लेकर लड़ाई पर आधारित है.

पढ़ें: तो क्या अब बाहुबली करेंगे मेट्रीमोनियल का ऐड, बड़ी कंपनियों ने किया ऑफर

इसमें अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म का पहला भाग 'बाहुबली : द बिगिनिंग' वर्ष 2015 में रिलीज हुआ और इसका सीक्वल 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' इस साल की शुरुआत में रिलीज हुआ. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाया. राणा ने भी रूस में फिल्म की रिलीज को लेकर ट्वीट किए.

VIDEO: द कन्‍क्‍लूजन' फिल्‍म रिव्‍यू, शानदार फिल्‍म


(इनपुट आईएएनएस से) 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baahubali 2 The Conclusion, Baahubali 2, Baahubali, Baahubali Release In Japan Russia, Baahubali 2 World Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com