विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2021

आयुष्मान खुराना ने शेयर किया 'डॉक्टर जी' का फर्स्ट लुक, 'द फैमिली मैन' के एक्टर बोले- मस्त डॉक्टर रे बाबा...

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह की अगली फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग शुरू हो गई है. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. इस पर 'द फैमिली मैन' के एक्टर का मजेदार कमेंट आया है.

आयुष्मान खुराना ने शेयर किया 'डॉक्टर जी' का फर्स्ट लुक, 'द फैमिली मैन' के एक्टर बोले- मस्त डॉक्टर रे बाबा...
आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की 'डॉक्टर जी' का फर्स्ट लुक रिलीज
नई दिल्ली:

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह की अगली फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग शुरू हो गई है. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है और एक बार फिर आयुष्मान खुराना कुछ हटकर करने जा रहे हैं. आयुष्मान खुराना 'डॉक्टर जी' में डॉ उदय गुप्ता का किरदार निभा रहे हैं. 'बधाई हो' फेम एक्टर आयुष्मान खुराना फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वैसे भी उन्हें फिल्मों में हटकर किरदार करने के लिए ही पहचाना जाता है. इस फोटो पर 'द फैमिली मैन' के एक्टर शारिब हाशमी ने कमेंट किया है और लिखा है, 'मस्त डॉक्टर रे बाबा...'

आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' पर राय
आयुष्मान खुराना 'डॉक्टर जी' को लेकर कहते हैं, 'डॉक्टर जी' विषय मेरे बहुत करीब है. लॉकडाउन प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए, हम सभी फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार कर रहे थे और हमें खुशी है कि आखिरकार वह दिन आ गया है. स्क्रीन पर पहली बार एक डॉक्टर को चित्रित करना एक सम्मान की बात है. मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं, क्योंकि यह मुझे एक स्टूडेंट होने और हॉस्टेल लाइफ जीने की अपनी यादों को फिर से जीने का मौका देती है.' आयुष्मान खुराना इस किताब में स्त्री रोग चिकित्सा की किताब लिए नजर आ रहे हैं.

कैंपस कॉमेडी ड्रामा है 'डॉक्टर जी'
'बरेली की बर्फी' और 'बधाई हो' जैसी दो सफल फिल्मों के बाद 'डॉक्टर जी' आयुष्मान खुराना और जंगली पिक्चर्स के बीच तीसरा सहयोग है. आयुष्मान और रकुल प्रीत सिंह पहली बार 'डॉक्टर जी' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म को सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ ने लिखा है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushmann Khurrana, Ayushmann Khurrana Doctor G, Doctor G First Look, The Family Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com