बॉलीवुड में ऐसा कौन है जिसके सामने सलमान खान मौजूद हों, फिर भी वो नजरे फेर कर सामने से निकल जाए. शायद ऐसा कोई नहीं है. उल्टा जहां सलमान खान मौजूद होते हैं वहां फैन्स की कतार लगती हैं. बड़े बड़े सितारे भी उनके सामने ठिठक कर खड़े हो जाते हैं. कोई हाथ मिलाता है तो कोई गले मिलता है. लेकिन लगता है सलमान खान के बहनोई को ही उनकी कद्र नहीं रह गई है. जो सलमान खान की बगल से गुजरे लेकिन सलमान खान की तरफ मुड़कर देखा भी नहीं. बहनोई से आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. हम बात कर रहें आयुष शर्मा की. जिनका सलमान खान को इग्नोर करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या सलमान खान को किया इग्नोर?
सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर किया है प्रथम जाला 30 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने. इस वीडियो में सलमान खा भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं. उनके पीछे उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद हैं. अचानक इस भीड़ से आगे निकलते हुए आयुष शर्मा भी नजर आते हैं. जिनकी हाल ही में रुसलान मूवी भी रिलीज होने वाली है. वो भीड़ से आगे आते हुए सलमान खान की बगल तक पहुंचते हैं. लेकिन सलमान खान को देखते तक नहीं. जबकि सलमान खान उनको देख रहे होते हैं. उनकी तरफ बिना देखे ही आयुष शर्मा आगे को निकल जाते हैं और सलमान खान उनकी तरफ देखते रह जाते हैं.
ये दूसरा रोनाल्ड है
खुद को इग्नोर होता देख सलमान खान तो हैरान होंगे ही. उनके फैन्स भी हैरान हो रहे हैं. कुछ लोग चौंकते हुए सवाल कर रहे हैं कि क्या आयुष शर्मा ने सलमान खान को इग्नोर किया. एक फैन ने लिखा कि आयुष शर्मा दूसरा रोनाल्डो है जो सलमान खान को इग्नोर कर रहा है. एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान के सामने आयुष शर्मा की हस्ती ही क्या है जो उन्हें इग्नोर करेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं