विज्ञापन

Avengers Doomsday Final Trailer Hindi: एवेंजर्स, एक्स-मैन और फैंटास्टिक फोर का डॉक्टर डूम से मुकाबला, 17 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर सूनामी की गारंटी

Avengers Doomsday Final Trailer: एवेंजर्स डूम्सडे फाइनल ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है. एवेंजर्स, एक्स-मैन और फैंटास्टिक फोर मिलकर डॉक्टर डूम से मिलकर मुकाबला करेंगे.

Avengers Doomsday Final Trailer Hindi: एवेंजर्स, एक्स-मैन और फैंटास्टिक फोर का डॉक्टर डूम से मुकाबला, 17 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर सूनामी की गारंटी
Avengers Doomsday Final Trailer: एवेंजर्स डूम्सडे फाइनल ट्रेलर हिंदी में रिलीज
youtube
नई दिल्ली:

Avengers Doomsday Final Trailer Hindi: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'एवेंजर्स डूम्सडे' का फाइलन ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में एवेंजर्स के साथ एक्स-मैन, फैंटास्टिक फोर और थंडरबोल्ट्स भी एक बड़े मुकाबले के लिए एकजुट होते नजर आ रहे हैं. इस बार उनके सामने डॉक्टर डूम जैसा खतरनाक विलेन है. एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर ने दिखा दिया है कि दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर कुछ बड़ा होने जा रहा है. 'एवेंजर्स डूम्सडे' फाइनल ट्रेलर में मार्वल की अलग-अलग टीमों के सुपरहीरोज को एक साथ लाने की झलक दिखाई गई है.

एवेंजर्स, एक्स-मैन, फैंटास्टिक फोर और थंडरबोल्ट्स अब एक ऐसे खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं, जो पूरे ब्रह्मांड के भविष्य पर सवाल खड़ा कर सकता है. डॉक्टर डूम के खिलाफ इस महायुद्ध में सुपरहीरोज की एकजुटता फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बनने वाली है. दर्शकों के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि एमसीयू के कई चर्चित किरदारों को एक साथ देखने का बड़ा मौका होगा.

रॉबर्ट डाउनी जूनियर समेत बड़ी स्टारकास्ट

'एवेंजर्स डूम्सडे' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, टॉम हिडलस्टन, सेबेस्टियन स्टैन, सिमू लियू और कई बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म में इयान मैकेलेन और पैट्रिक स्टीवर्ट की मौजूदगी भी खास है. फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है. इसकी पटकथा स्टीफन मैकफीली और माइकल वॉल्ड्रॉन ने लिखी है. फिल्म को केविन फीगे, लुई डी'एस्पोसिटो और जोनाथन श्वार्ट्ज ने प्रोड्यूस किया है.

भारत में अमेरिकी रिलीज से पहले आएगी फिल्म

मार्वल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स डूम्सडे' भारत में 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. भारतीय दर्शक इसे अमेरिकी रिलीज से एक दिन पहले सिनेमाघरों में देख सकेंगे. फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. इसके अलावा दर्शकों को इनफिनिटी विजन समेत प्रीमियम सिनेमाई फॉर्मेट में भी फिल्म देखने का मौका मिलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday, Avengers Doomsday Trailer, Robert Downey Jr, Hollywood News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com