बॉलीवुड में कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. जिनमें से कुछ सफल हो जाते हैं तो कुछ ऐसे ही रह जाते हैं. या कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें शुरुआत में सफलता मिल जाती है मगर वो लंबे समय तक बॉलीवुड में टिकते नहीं हैं. बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो एक फिल्म करने के बाद दोबारा दिखी ही नहीं. वहीं कुछ 1-2 फिल्में करके गायब हो चुकी हैं. आज आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिनका करियर बहुत ही ज्यादा छोटा रहा है.
Bollywood Actresses Who Had The Shortest Careers
byu/Common-Baby4510 inbollywood
शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता का बॉलीवुड करियर फ्लॉप रहा है. उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही हैं. वो 2007 में कैश में नजर आईं थीं. उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 9 फिल्मों में काम किया है. साल 2007 के बाद उन्होंने लंबा ब्रेक ले लिया था उसके बाद 2017 में वेब सीरीज से वापसी की थी.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
किम शर्मा
किम शर्मा का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने डर फिल्म से बतौर एक्स्ट्रा डेब्यू किया था लेकिन उन्हें पहचान मोहब्बतें से मिली थी. उसके बाद उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है. 2011 के बाद से किम एक्टिंग छोड़ चुकी हैं.
स्नेहा उल्लाल
स्नेहा ने बॉलीवुड में सलमान के साथ फिल्म लकी से कदम रखा था. लोग उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहते हैं. स्नेहा बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. वो आखिरी बार 2015 में फिल्म बेजुबान इश्क में नजर आईं थीं.
अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने बॉलीवुड में फिल्म हीरो से कदम रखा था. उनके साथ सूरज पंचोली लीड रोल में नजर आए थे. अथिया ने अपने करियर में 3 फिल्मों में काम किया होगा. अब वो एक्टिंग से दूर हैं और बेटी की परवरिश कर रही हैं.
आयशा टाकिया
आयशा फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं. उन्होंने फिल्म टार्जन द वंडर कार से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. फिल्म मोड़ में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी की गई. सलमान खान के साथ उनकी वॉन्टेड मूवी भी उनकी हिट फिल्मों में से एक है. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
लीजा हेडन
लीजा को उनके अंदाज के लिए आज भी लोग जानते हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अब वो इंडस्ट्री छोड़कर जा चुकी हैं. वो आखिरी बार फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आईं थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं