बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भी अपनी खूबसूरत, अदा और नजाकर का जलवा बिखेरती हैं. 72 साल की उम्र में भी रेखा का खूबसूरती बरकरार है. रेखा ने महज 14 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था. और ये उनकी पसंद नहीं थी, बल्कि घर के हालात ठीक न होने की वजह से उनको एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना पड़ा. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं, जो आज ही लोगों को बखूबी याद हैं. हालांकि रेखा ने महज 14 साल (1968) की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी. लेकिन बॉलीवुड में उनका डेब्यू साल 1970 में फिल्म 'सावन-भादो' से हुआ.
इसके बाद रेखा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. साल 1978 उनके करियर के बेहतरीन सालों में से एक रहा. इस साल रेखा की 12 फिल्में रिलीज हुई. महज 24 साल की उम्र में रेखा ने अलग-अलग किरदार निभाए और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होंने अपने करियर में हर तरह का किरदार निभाया है. सीरियस से लेकर फनी तक रेखा ने साबित किया है कि वो एक बेहतरीन अदाकारा है. तो चलिए जानते हैं साल 1978 में आई रेखा की वो 12 फिल्में जिसमें कई ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचा दिया है. इनमें एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन की बाहों में रेखा के किरदार की मौत हो जाती है और वही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
1. आखिरी डाकू
साल 1978 में आखिरी डाकू को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में रणधीर कपूर, विनोद खन्ना, रेखा और रीना रॉय ने अभिनय किया था. इसमें रेखा ने बरखा नाम की लड़की का किरदार निभाया था.

2. सावन के गीत
आर. भट्टाचार्या ने फिल्म सावन के गीत को डायरेक्ट किया था. इस पिल्म में रेखा और संजीव कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म में रेखा ने राधा नाम की लड़की का किरदार निभाया. इस फिल्म के गाने भी दर्शकों ने खूब पसंद किए थे.

3. राम कसम
फिल्म राम कसम का डायरेक्शन चंद ने किया था. इस फिल्म में रेखा, सुनील दत्त और बिंदिया गोस्वामी ने अभिनय किया था. इस फिल्म में रेखा ने राधा नाम की लड़की का ही किरदार निभाया था.

4. राहु-केतु
बी.आर. इशारा ने साल 1978 में फिल्म राहु-केतु को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में शशि कपूर, रेखा, प्रमनाथ, प्रान, बिंदु और अरूणा ईरानी ने अभिनय किया था. फिल्म में रेखा ने तुलसी नाम की लड़की का किरदार निभाया था. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी.

Photo Credit: Wikipedia
5. परमात्मा
साल 1978 में फिल्म परमात्मा को डायरेक्टर चांद ने बनाया था. इस फिल्म में रेखा के साथ शत्रुघन सिन्हा, अरूणा ईरानी और इम्तियाज खान ने अभिनय किया था.

6. कर्मयोगी
कर्मयोगी फिल्म का डायरेक्शन राम महेश्वरी ने किया था. इस फिल्म में राज कुमार, जीतेंद्र, माला सिन्हा, रेखा और रीना रॉय ने अभिनय किया था.

7. भोला-भोला
सतपाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रेखा, मौसमी चटर्जी और राजेश खन्ना ने अभिनय किया था. इस फिल्म में रेखा ने चम्पा नाम की लड़की का किरदार निभाया था.

8. आखिरी डाकू
आखिरी डाकू का डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था. इस फिल्म में राखी के साथ रणधीर कपूर, विनोद खन्ना और रीना रॉय ने अभिनय किया था. फिल्म में रेखा ने बरखा नाम की लड़की का किरदार निभाया था.

9. गंगा की सौंगध
फिल्म में रेखा ने धनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था. फिल्म में रेखा के साथ अभिताभ बच्चन, अमजद खान और बिंदु भी लीड रोल में थे. फिल्म का डायरेक्शन सुल्तान अहमद ने किया था.

10. घर
मनिक चटर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रेखा और विनोद मेहरा ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म एक कपल की कहानी थी. इसमें रेखा ने आरती नाम की लड़की का किरदार निभाया था.

11. दो मुसाफिर
फिल्म का डायरेक्शन देवेंद्रा गोयल के किया था. इस फिल्म में रेखा का साथ अशोक कुमार, शशि कपूर, प्रेम चोपड़ा और प्रान ने अभिनय किया था. फिल्म में रेखा ने बिजली नाम की लड़की का किरदार निभाया था.

12. मुकद्दर का सिकंदर
'मुकद्दर का सिकंदर' ने रेखा के करियर में खास जगह बनाई. 27 अक्टूबर 1978 को रिलीज हुई इस फिल्म में रेखा ने जोहराबाई का किरदार निभाया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन सिकंदर के रोल में थे. कहानी में जोहराबाई को सिकंदर से प्यार हो जाता है, लेकिन यह प्यार एकतरफा रह जाता है.
फिल्म के आखिरी हिस्से में जोहराबाई सिकंदर के पास पहुंचती है. वह जहर खा लेती है और फिर सिकंदर की बाहों में दम तोड़ देती है. रेखा का यह सीन फिल्म के सबसे भावुक पलों में गिना जाता है.

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी कामयाबी हासिल की थी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म को ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला और 1978 में इसकी भारत में नेट कमाई 8.50 करोड़ रुपये दर्ज की गई.
साल 1978 में रेखा की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस फर धमाल मचा दिया था. इस दौर में रेखा ने कभी सीधी-सादी लड़की का रोल प्ले किया था. कभी ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का दिल जीता. वहीं फिल्म कसमें-वादे में रेखा का स्पेशल अपियरेंस था. वो फिल्म में एक डांसर को तौर पर नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं