विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2022

अशोक कुमार के दामाद थे यह मशहूर कॉमेडियन, कुछ ऐसी है लव स्टोरी 

अशोक कुमार की तीन बेटियां हैं भारती, प्रीति और रूपा. उनकी बेटी रूपा ने उस दौर के मशहूर एक्टर कॉमेडियन देवेन वर्मा से शादी की थी. देवेन ने करियर में करीब 149 फिल्मों में काम किया. 

अशोक कुमार के दामाद थे यह मशहूर कॉमेडियन, कुछ ऐसी है लव स्टोरी 
अशोक कुमार की बेटी रूपा ने उस दौर के जाने माने कॉमेडियन देवेन वर्मा से शादी की
नई दिल्ली:

Ashok Kumar Son in Law Deven Verma : दादा मुनि के नाम से मशहूर अशोक कुमार अपने समय के बेहतरीन एक्टर थे. यूं कहे की बॉलीवुड के शुरूआती दशक के एक्टर्स में से एक थे. उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. उन्हें बचपन से फ़िल्मों का शौक था. हालांकि वह एक्टर नहीं निर्देशक बनना चाहते थे. उनके दोस्त शशधर मुखर्जी थे, अशोक कुमार ने अपनी बहन की शादी भी उनसे कर दी. लेबोरेट्री असिस्टेंट काम कर रहे अशोक कुमार को उनके बहनोई शशधर मुखर्जी ने बाम्बे टॉकीज में अपने पास बुला लिया. और यहां से शुरु हुआ उनका फिल्मी सफर. 

भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया. बाद में उनके बच्चे भी फिल्मों में आए. कम ही लोग जानते हैं कि उनकी तीन बेटियां हैं भारती, प्रीति और रूपा. आज हम बात कर रहे हैं उनकी बेटी रूपा की. रूपा ने उस दौर के जाने माने कॉमेडियन देवेन वर्मा से शादी की थी. देवेन ने करियर में करीब 149 फिल्मों में काम किया. 

al9d66s8

कुछ ऐसी है लवस्टोरी

 देवेन वर्मा ने अशोक कुमार के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है. एक दिन अशोक कुमार ने देवेन को डिनर पर घर बुलाया और तभी उनकी मुलाकात रूपा से हुई. पहली ही मुलाकात में देवेन और रूपा को एक दूसरे से प्यार हो गया. देवेन ने हिम्मत करके अशोक कुमार से शादी की बात की. अशोक कुमार ने उस वक्त कहा था कि हम इस बारे में सोचेंगे. इसके 2 साल बाद दोनों की शादी हुई. देवेन वर्मा का दिल का दौरा पड़ने और किडनी फेल हो जाने की वजह से 2 दिसंबर 2014 को दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

011lret

बता दें कि देवेन वर्मा को फिल्म 'अंगूर' में बहादुर के रोल में काफी पसंद किया गया. देवेन वर्मा कॉमेडी के उस्ताद थे. अपने अभिनय के दम पर ही उन्हें तीन बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. 

गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kumar, Ashok Kumar Son In Law, Ashok Kumar Daughter, Ashok Kumar Daughter Rupa, Ashok Kumar Family Photo, Rupa Ganguly, Deven Verma, Deven Verma All Movies, Deven Verma Wife, Deven Verma Ashok Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com