विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

अब यूट्यूब पर देखें अरविंद केजरीवाल की फिल्म 'एन इंसिग्निफिकेंट मैन', हुई रिलीज

अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व व संघर्ष पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'एन इंसिग्निफिकेंट मैन' के निर्माताओं ने इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया है.

अब यूट्यूब पर देखें अरविंद केजरीवाल की फिल्म 'एन इंसिग्निफिकेंट मैन', हुई रिलीज
  • केजरीवाल की फिल्म यूट्यूब पर हुई रिलीज
  • सीएम केजरीवाल पर बनी है 'एन इंसिग्निफिकेंट मैन' फिल्म
  • 17 नवंबर को हुई थी थियेटर में रिलीज
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से आम आदमी पार्टी (आप) के जन्म और अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व व संघर्ष पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'एन इंसिग्निफिकेंट मैन' के निर्माताओं ने इसे ऑनलाइन रिलीज कर दिया है. यह फिल्म यूट्यूब पर 19 दिसंबर को रिलीज की गई. फिल्म की सह-निदेशक खुशबू रांका ने एक बयान में कहा, "हमें बहुत सारे ऑनलाइन वेबसाइट से प्रस्ताव आए थे, लेकिन हमने इसे यूट्यूब पर रिलीज करने का निर्णय लिया, ताकि यह ज्यादा लोगों तक पहुंच सके. हम चाहते थे कि दर्शक मुफ्त में इस सिनेमा का आनंद उठाएं.

सीएम केजरीवाल बोले, निर्भया कांड के बाद भी महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए



भारत में यह 17 नवंबर को रिलीज हुई 'एन इंसिग्निफिकेंट मैन' भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के उदय की कहानी कहती है, जिससे आम आदमी पार्टी का उदय हुआ. इस फिल्म का निर्देशन रांका और विनय शुक्ला ने किया है. इसके निर्माता आनंद गांधी हैं.

VIDEO: 2019 में AAP और तृणमूल जैसी पार्टियों में बीजेपी को चुनौती देने का दम : केजरीवाल


(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, An Insignificant Man, Arvind Kejriwal Movie, YouTube, Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com