हिंदी सिनेमा में आपको ऐसे बहुत से एक्टर्स मिल जाएंगे जिन्होंने अपना सफर फर्श से शुरू किया और अर्श तक पहुंच गए. हम जिस एक्टर के बारे में आपको आज बताने जा रहे हैं, उसका नसीब भी कुछ ऐसा ही रहा है. जो पहले अपनी प्रॉपर्टी को हारा और छोटे से घर में रहने को मजबूर हुआ. पेट भरने के लिए बसों में लिपस्टिक और नेल पॉलिश तक बेची. लेकिन डांस का पेशन उसे सिनेमा तक ले आया. और, टैलेंट अगर सही राह पर निकल जाए तो पारखी की नजरों से कैसे बच सकता है. उस एक्टर के हुनर पर जया बच्चन की नजर पड़ी और उसके बाद लाइफ बदल गई.
ये है वो एक्टर
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो एक्टर है अरशद वारसी. अरशद वारसी के पिता अहमद अली खान एक पोयट और सिंगर थे. अरशद जब 18 साल के थे तब ही उनके पिता का बोन कैंसर की वजह से निधन हो गया. मां भी किडनी फेलियर की वजह से चल पड़ी. अरशद और उनके भाई के इतने बुरे दिन आए कि वो अपनी प्रॉपर्टी तक नहीं बचा सके. ग्रैंट रोड पर अपनी दो बिल्डिंग वो लीगल प्रॉब्लम्स की वजह से हार गए. जुहू का बंगला भी उन्हें छोड़ना पड़ा. ये सब छोड़ कर अरशद अपने भाई के साथ छोटे से घर में शिफ्ट हो गए. पेट पालने के लिए वो बसों में कभी लिपस्टिक तो कभी नेल पॉलिश बेचने लगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जया बच्चन के कॉल से बदली लाइफ
अरशद वारसी को डांस का बेहद शौक था. उन्होंने अकबर सामी का डांस ग्रुप ज्वाइन कर लिया. इस डांस ग्रुप में वो कोरियोग्राफर की तरह काम करने लगे थे. इसके अलावा उन्होंने अलीक पदमसी औऱ भरत डोभलकर के साथ भी काम किया. इस बीच उन्हें जॉय ऑगस्टीन की मूवी का ऑफर मिला था. पर तब तक उन्होंने एक्टिंग करने का मूड नहीं बनाया था. इस बीच उन्हें जया बच्चन ने बुलाया और तेरे मेरे सपने फिल्म ऑफर की. उसके बाद अरशद वापसी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला कर लिया. और, उनकी लाइफ बदल गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं