विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2019

'Arjun Patiala' Trailer: कॉमेडी की जबरदस्त डोज है 'अर्जुन पटियाला' कृति सेनन-दिलजीत दोसांझ का धमाल

'Arjun Patiala' Trailer: 'अर्जुन पटियाला' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन और वरुण शर्मा की फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही छा गया है.

'Arjun Patiala' Trailer: कॉमेडी की जबरदस्त डोज है 'अर्जुन पटियाला' कृति सेनन-दिलजीत दोसांझ का धमाल
Arjun Patiala Trailer: फिल्म 'अर्जुन पटियाला' (Arjun Patiala) का ट्रेलर रिलीज
  • फिल्म 'अर्जुन पटियाला' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • ट्रेलर में कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा की रही धमाकेदार एक्टिंग
  • 26 जुलाई को रिलीज होगी 'अर्जुन पटियाला'
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्म 'अर्जुन पटियाला' (Arjun Patiala) का लाजवाब ट्रेलर रिलीज हो गया है. कृति सेनन (Kriti Sanon), दिलजीत दोसांझ (Diljeet Dosanjh) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) की तिकड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म  'अर्जुन पटियाला' (Arjun Patiala) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म  'अर्जुन पटियाला' (Arjun Patiala) के रिलीज होने से पहले इसके ट्रेलर ने ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर के आने के बाद अब फैंस मूवी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी छाप छोड़ सकती है. फिल्म 'अर्जुन पटियाला' (Arjun Patiala) में कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा की एक्टिंग देखने लाएक है. फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग भी शामिल है, जिसमें एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सूतारिया के पास इन दिनों नहीं है फुरसत, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को लेकर कही ये बात

टी-सीरीज (T-Series) के बैनर तले तैयार हुई फिल्म 'अर्जुन पटियाला' (Arjun Patiala) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुए अभी कुछ ही समय हुआ है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर छा गया है. टी-सीरीज ने इसका ट्रेलर लॉन्च करते हुए लिखा 'ईमानदारी एक अच्छा तरीका है, इसलिए हम लेकर आए हैं इंडिया का पहला सच्चा ट्रेलर. इसमें एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी और सनी भी है.' ट्रेलर के रिलीज होने की जानकारी खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है. ट्रेलर का पार्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस कृति सेनन ने लिखा 'इंडियन सिनेमा की 245th पुलिसवाली पिक्चर पर इंडिया का पहला ओनेस्ट ट्रेलर.' 

एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां ने निखिल जैन से की शादी, Photo और Video हुए वायरल

ट्रेलर में कृति सेनन (Kriti Sanon) की एक्टिंग काफी बेबाक लग रही है, इसके साथ ही एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljeet Dosanjh) ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया है. वहीं फिल्म के तीसरे लीड कैरेक्टर वरुण शर्मा  (Varun Sharma) की बात करें तो वो एक बार फिर अपनी लाजवाब एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे. ट्रेलर से पहले फिल्म 'अर्जुन पटियाला'  (Arjun Patiala) के पोस्टर ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 'अर्जुन पटियाला' के पोस्टर और ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म में कृति सेनन एक जर्नलिस्ट और एक्ट्रेस का रोल अदा करेंगी. वहीं, दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे. 

Video: बस की छत पर बैठे लोग अचानक लगे जमीन पर गिरने, बॉलीवुड एक्टर बोले- ग्रैविटी मौसी से पंगा...

बता दें कि फिल्म  'अर्जुन पटियाला'  (Arjun Patiala) 26 जुलाई को रिलीज होगी. ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा, रोमैंस और एंटरटेनमेंट, सबका मसाला शामिल होगा. फिल्म को रोहित जुगराज ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस दिनेश विजन और संदीप लेजेल द्वारा किया गया है. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Patiala, Kriti Sanon, Diljeet Dosanjh, Varun Sharma, Sunny Leone, T-series, Arjun Patiala Trailer Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com