अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और विपुल अमृतलाल शाह
- अर्जुन कपूर हैं लीड रोल में
- आज से शुरू हो गई है शूटिंग
- परिणीति चोपड़ा है लीड एक्ट्रेस
नई दिल्ली:
परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है. लगभग आधी दुनिया का दौरा करने वाली इस फिल्म का पहला स्टॉप अमृतसर है. अमृतसर में फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले, आज तड़के फिल्म की पूरी टीम ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर बाबाजी का आशीर्वाद लिया और अपनी इस नई यात्रा के लिए आशीर्वाद मांगा. परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय के बाद एकसाथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और ऐसे में दोनों ने अपनी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" के लिए कमर कस ली है. विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म की लीड जोड़ी परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का पहला शेड्यूल आज से शुरू करने जा रहे हैं.
BlackMail Trailer: पत्नी को देने आया सरप्राइज, हुआ कुछ ऐसा कि बन गया ब्लैकमेलर
निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इससे पहले अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत हिट फिल्म "नमस्ते लंदन" के साथ दर्शकों को गुदगुदा चुके हैं और अब "नमस्ते इंग्लैंड" के साथ दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार है. फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" एक पंजाबी मुंडे की कहानी है जिसकी शुरुआत तो अमृतसर शहर से होती है लेकिन बाद में यह फिल्म लगभग आधी दुनिया का चक्कर लगाती नजर आएगी.
Baaghi 2 Trailer: टाइगर श्रॉफ के एक्शन अंदाज का यूट्यूब पर तहलका, इन 5 बातों पर फिदा हुए फैन्स
ये फिल्म यकीनन दर्शको को हंसी से लोटपोट कर देगी. फिल्म की घोषणा के बाद से ही, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के फैंस इस अनोखी प्रेमी कहानी का दीदार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को मुंबई, पंजाब और यूनाइटेड किंगडम में फिल्माया जाएगा.
बारात-निकाह से मेहंदी-हल्दी तक, देखें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का Wedding Album
कहानी की शुरुआत पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी जिसके बाद ढाका, बांग्लादेश का रुख किया जाएगा, उसके बाद एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में भी की जाएगी. इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन को लंदन और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arjun Kapoor, Parineeti Chopra