विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2023

बर्थडे सेलिब्रेट करने निकले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, पार्टी की ये फोटो वायरल

26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे है. इस मौके पर एक खास प्री बर्थडे बैश रखा गया था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

बर्थडे सेलिब्रेट करने निकले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, पार्टी की ये फोटो वायरल
हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के 'गुंडे' यानी की अर्जुन कपूर आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. बर्थडे तो आज है लेकिन पार्टी और सेलिब्रेशन कल रात से शुरू है. मलाइका और अर्जुन ने कल रात को एक पार्टी होस्ट की. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया. इसमें वे गाड़ी में बैठकर कहीं बाहर निकलते दिख रहे हैं. दोनों डिनर के लिए बाहर गए थे. इनके साथ अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन खट्टर भी मौजूद थे. अंशुला ने पार्टी से एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें अंशुला के साथ खुशी भी नजर आ रही हैं. जाहिर सी बात है भाई का बर्थडे है तो सब तो इकट्ठे होंगे ही. 

p9ffu09g

अंशुला कपूर और खुशी कपूर

अब लुक्स की तो क्या ही बात करें मलाइका हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रही थीं. इस खास ओकेजन पर उन्होंने एक व्हाइट ड्रेस पहनी थी जिस पर दो लिली प्रिंटेड थीं. हालांकि बर्थडे बॉय अपने उसी कैजुअल लुक में नजर आए. अंशुला कपूर ने यलो कलर की एक ड्रेस पहनी हुई थी और खुशी कपूर फ्लोरस प्रिंट वाली ड्रेस भी काफी कूल लग रही थी. 

अर्जुन ने बर्थडे को कैसे बनाया खास?

इस मौके पर अर्जुन ने एक बर्थडे क्लोसेट सेल अनाउंस की. इस सेल में लोगों को वो डिजाइनर कपड़े खरीदने का मौका मिलता है जिन्हें पहले अर्जुन कपूर पहन चुके हैं. इस सेल से इकट्ठा होने वाला पैसा ऑस्कर फाउंडेशन को जाता है. ये फाउंडेशन खेल की मदद से बच्चों को हेल्दी और एक्टिव रखने में मदद करती है. अर्जुन तीसरी बार ऐसी सेल कर रहे हैं. इस पर उनके फैन्स का भी काफी अच्छा रिएक्शन है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बधाई देने के साथ-साथ इस काम के लिए तारीफ भी की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Arjun Kapoor Diet, Arjun Kapoor Instagram, Arjun Kapoor Net Worth, Arjun Kapoor Social Media, Arjun Kapoor Transformation, Arjun Kapoor Actor, Arjun Kapoor Actor Trolls, Malaika Arora, Malaika Arora  Age, Malaika Arora  arjun Kapoor, Malaika Arora Birthday, Malaika Arora Diet, Malaika Arora Exercise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com