विज्ञापन
This Article is From May 03, 2018

अर्जुन कपूर के सामने अचानक गिर पड़ा फोटोग्राफर, बार-बार पूछते रहे एक ही सवाल; देखें Video

जाते-जाते अर्जुन कपूर उस फोटोग्राफर को नसीहत देते हुए कहते हैं, "बेटा 10 फोटो लें, लेकिन अपने आप को मत गिरा." कार में बेठने से पहले वह पूछते हैं- पक्का नहीं लगा न.

अर्जुन कपूर के सामने अचानक गिर पड़ा फोटोग्राफर, बार-बार पूछते रहे एक ही सवाल; देखें Video
बहन सोनम की शादी की तैयारियां में जुटे अर्जुन कपूर
  • सोनम कपूर के घर पहुंचे अर्जुन कपूर
  • कजिन बहन की शादी की तैयारियों में जुटे अभिनेता
  • 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में हैं बिजी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. 8 मई को वह अपने बॉयफ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं. मंगलवार रात सोनम कपूर के कजिन भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर उनके घर पहुंचे. अर्जुन को फोटोग्राफर्स ने उनके जुहू स्थित घर से बाहर निकलते हुए देखा. तस्वीरें लेते हुए अचानक एक फोटोग्राफर का पैर फिसला और वह गिर गया. 

सोनम कपूर के संगीत के रिहर्सल पर लगा ब्रेक, 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहेंगी कोरियोग्राफर

अर्जुन अपनी कार पर बैठने ही वाले थे. जैसे ही उन्हें इस हादसा का इल्म हुआ वह तुरंत पलटे और बार-बार उनका हाल पूछने लगे. अर्जुन कहते है- लगा तो नहीं, पक्का, पक्का लगा नहीं न. जवाब में फोटोग्राफर उन्हें कहता है कि वह बिल्कुल ठीक है. जाते-जाते अर्जुन उन्हें नसीहत देते हुए कहते हैं, "बेटा 10 फोटो लें, लेकिन अपने आप को मत गिरा." कार में बेठने से पहले वह पूछते हैं- पक्का नहीं लगा न.

कौन हैं आनंद आहूजा? कब किया सोनम कपूर को प्रपोज? जानें कपल के बारे में सब कुछ

देखें, सोनम कपूर के घर से बाहर निकलते हुए अर्जुन कपूर का वीडियो...
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

Confirmed: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तारीख का हुआ ऐलान, फैमिली ने की ये रिक्वेस्ट

फोटोग्राफर के लिए अर्जुन का यह बिहेवियर वाकई काबिले-तारीफ है. अर्जुन यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ पहुंचे थे. रिया कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, महीप कपूर समेत कई सेलेब्स दिख रहे हैं.
 
बता दें, अर्जुन इन दिनों फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में उनकी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ जमेगी. बता दें, अर्जुन अपनी बहन सोनम कपूर के काफी करीब हैं. खबरों के मुताबिक, वे सोनम की शादी में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाले हैं. 

VIDEO: अर्जुन कपूर से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Sonam Kapoor, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com