विज्ञापन

अरबाज खान की पत्नी से सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, बुड्ढे के साथ खुश हो? सलमान की भाभी ने बताया कैसी चल रही है मैरिड लाइफ

शूरा खान ने हाल में सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था. इस दौरान एक फैन ने उनसे पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा सवाल पूछा जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था.

अरबाज खान की पत्नी से सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, बुड्ढे के साथ खुश हो? सलमान की भाभी ने बताया कैसी चल रही है मैरिड लाइफ
शूरा खान ने एज डिफ्रेंस पर ट्रोल करने वाले को दिया जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के रिश्तों, रिलेशनशिप और ट्यूनिंग पर सभी की नजरें रहती हैं. सेलेब्स की पर्सनल लाइफ फैन्स और नेटिजन्स का फेवरेट सबजेक्ट है. ऐसे में जब सेलेब्स सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आस्क मी एनिथिंग सेशन होस्ट करते हैं तो कई बार ऐसे सवाल सामने आ जाते हैं जिनके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा. अब हाल में अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने एक आस्क मी एनिथिंग सेशन होस्ट किया. उन्हें क्या पता था कि ये सेशन उनके बारे में कम और उनकी मैरिड लाइफ के बारे में ज्यादा होगा. लोगों की दिलचस्पी इसमें ज्यादा दिखी कि उनकी बच्ची का नाम किसने रखा, शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है. इतना ही नहीं अरबाज खान के साथ खुश है जैसे सवाल तक पूछ डाले. 

नेटिजन्स ने शूरा खान से पूछ डाले पर्सनल सवाल 

सोशल मीडिया पर शूरा की तरफ से बातचीत का प्लैटफॉर्म खुला तो एक इंस्टा यूजर ने लिखा, शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है. इसके जवाब में शूरा ने लिखा मस्त और इसके साथ एक खुशी वाली स्माइली बना दी. इसके बाद एक सवाल था, क्या आप बुड्ढे के साथ खुश हैं? इस सवाल पर शूरा ने काफी करारा जवाब दिया और केवल सवाल पूछने वाले का ही नहीं हर उस शख्स का मुंह बंद करवा दिया जिसने कभी अरबाज खान और उनके बीच उम्र के फासले पर सवाल उठाए और ट्रोल किए.

क्या था शूरा का जवाब?

शूरा ने लिखा, क्या बात करते हो? वो कोई बुड्ढे नहीं है बल्कि लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल हैं. शूरा के इस जवाब ने दिखा दिया कि उनका रिश्ता ट्रोलिंग और इंटरनेट पर मौजूद नेगेटिविटी से बहुत ही ऊपर है और उन्हें इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता. अपने इस आस्क मी एनिथिंग सेशन के आखिर में शूरा ने बताया कि इस सेशन के दौरान 80 पर्सेंट सवाल उनकी बेटी सिपारा के बारे में पूछे गए थे. इनमें से एक सवाल तो शूरा ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था. एक नेटिजन ने शूरा से पूछा था सिपारा का नाम किसने रखा था. इस पर शूरा ने बताया कि उनकी और अरबाज की बेटी का नाम बच्ची के दादा सलीम खान ने रखा था.

अरबाज खान और शूरा खान की शादी

अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी. इस शादी में केवल परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के दो साल बाद 5 अक्टूबर 2025 को उनकी बच्ची सिपारा का जन्म हुआ. अभी तक अरबाज और शूरा ने बच्ची का फेस रिवील नहीं किया है. सलमान की इस छोटी से भतीजी का चेहरा देखने के लिए फैन्स खासे एक्साइटेड हैं.

क्या करती थीं शूरा खान?

शूरा खान एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी थीं. उन्होंने रवीना टंडन के साथ नजदीकी तौर पर काम किया और उनके साथ शूरा के काफी अच्छे रिश्ते हैं. शूरा ने पटना शुक्ला जैसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. यही वो सेट था जिस पर उनकी मुलाकात अरबाज खान से हुई थी.

यह भी पढ़ें: आमिर खान और रीना दत्ता ने 25 साल पहले पति पत्नी के तौर पर निभाई थी ये आखिरी रस्म, इसके बाद हुआ तलाक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sshura Khan, Arbaaz Khan, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com