विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2021

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की रोमांटिक फोटो तो पत्नी ने यूं मारा ताना

अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली के बीच सोशल मीडिया पर बहुत ही दिलचस्प बातचीत होती है. अकसर कपल अपनी फोटो शेयर करते हैं, जो फैन्स को तो खूब पसंद आती ही हैं.

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की रोमांटिक फोटो तो पत्नी ने यूं मारा ताना
विराट कोहली की पोस्ट पर अनुष्का शर्मा का यूं आया कमेंट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली के बीच सोशल मीडिया पर बहुत ही दिलचस्प बातचीत होती है. अकसर कपल अपनी फोटो शेयर करते हैं, जो फैन्स को तो खूब पसंद आती ही हैं, इसके साथ ही दोनों इन फोटो पर मजेदार कमेंट भी करते हैं. हाल ही में विराट कोहली ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नदी किनारे इत्मिनान के साथ बैठे हुए हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा, 'तुम मेरे साथ हो तो मेरे लिए कहीं भी घर जैसा है.'

विराट कोहली की इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने तुरंत ही रिप्लाई किया और लिखा, 'यह तो बढ़िया है क्योंकि तुम घर पर रहते ही कब हो.' इस तरह विराट कोहली ने 'हा हा हा' लिखा है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर 41 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैन्स इस फोटो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं, यह खबरें भी आ रही हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शरीक हो सकते हैं. हालांकि शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मेहमानों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नाम बी आ रहे हैं. विक्की-कैटरीना की शादी 7-9 दिसंबर के बीच बताई जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Virat Kohli Instagram, Anushka Sharma Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com