विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2021

मुंबई में बढ़े कोरोना के मामले तो अनुष्का शर्मा का यूं फूटा गुस्सा, कही यह बात...

अनुष्का शर्मा ने मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता जाहिर की है और साथ ही एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

मुंबई में बढ़े कोरोना के मामले तो अनुष्का शर्मा का यूं फूटा गुस्सा, कही यह बात...
अनुष्का शर्मा का पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों भले ही इंग्लैंड में हैं, लेकिन भारत में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर वो लगातार नजर बनाई हुई हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के केस में 35.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. महाराष्ट्र में भी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कोविड के 4,196 नये मामले सामने आए हैं. इन आंकड़ों के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,64,876 हो गई है. इन्हीं आकड़ों से चिंतित अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों से मास्क पहनने की अपील की है.

nblh74bo

अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को शेयर कर लिखा है, 'मास्क पहन लो दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा'. अनुष्का ने इस तरह मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता जाहिर की है. अनुष्का ने जो मुंबई पुलिस का पोस्ट शेयर किया है उसमें मुंबई में बढ़ते केसों को ग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है और लोगों को सावधान किया गया है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,965 केस सामने आए और 460 लोगों की मौत हुई. भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,181 है. 

बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड से लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी तस्वीरों में कभी कभार उनकी बेटी वामिका की झलक मिल जाती है. अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Post, Anushka Sharma Gets Angry, Corona Cases Increased, Mumbai Covid Cases, Maharshtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com