विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

विराट कोहली से शादी के बाद देखें Mrs. Kohli की First Photo

इंटरनेट पर अनुष्का शर्मा की शादी के बाद आफ्टर पार्टी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसमें एक्ट्रेस पंजाबी दुल्हन के लिबाज में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

विराट कोहली से शादी के बाद देखें Mrs. Kohli की First Photo
11 दिसंबर को विराट-अनुष्का ने इटली में शादी की.
  • शादी के बाद अनुष्का पर जच रहा पंजाबी लुक
  • पार्टी में चूड़ा पहनी नजर आईं मिसेज कोहली
  • इटली में गुपचुप रचाई विराट-अनुष्का ने शादी
नई दिल्ली: 11 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ सात फेरे लिए. सोमवार रात जोड़ी ने सोशल मीडिया पर शादी की पुष्टि की, इसके बाद दोनों की वेडिंग फोटो इंटरनेट पर छाई रहीं. विराट-अनुष्का की हल्दी, मेहंदी, सगाई, फेरे से लेकर विदाई तक की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए. तस्वीरों में दुल्हन का लिबाज अनुष्का शर्मा पर खूब जचा. हाल ही में शादी के बाद अनुष्का का लुक वायरल हुई, जिसमें वह किसी फैन के साथ नजर आ रही हैं.

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को पहनाई इतनी महंगी अंगूठी, कीमत जानकर कहेंगे OMG!​
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow) on

 

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on


तस्वीर में अनुष्का पंजाबी दुल्हन की तरह दिख रही हैं. शादी के ठीक बाद रखी गई इस पार्टी में अनुष्का ने क्रीम रंग की गाउन पहन रखी है. हाथों पर उन्होंने चूड़ा पहन रखा है, जो पंजाबी दुल्हन की पहचान होती है. अनुष्का की महंदी का रंग भी साफ देखा जा सकता है. तस्वीर में अनुष्का बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. एक अन्य तस्वीर में विराट-अनुष्का फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं.

दिल्ली छोड़ ससुराल में बस जाएंगे विराट कोहली, इस अपार्टमेंट में अनुष्का शर्मा के साथ होंगे शिफ्टगुरुवार सुबह से अनुष्का-विराट का मुंबई रिसेप्शन कार्ड इंटरनेट पर वायरल हुआ. महेश भट्ट द्वारा साझा किए गए इस इको-फ्रेंडली कार्ड में जोड़ी ने इनविटेशन के साथ सभी को एक पैधा भी भेजा है. 

विराट-अनुष्का की शादी पर खराब हुआ काजोल का मूड, दे डाली ये नसीहत
 
 

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on

 

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on


बता दें, विराट और अनुष्का की शादी इटली में सोमवार दोपहर दो बजे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ हुई. जोड़ी ने जाने-माने डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे. मालूम हो कि विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था. अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना. यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com