विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2025

Watch: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का दुबई से डांस वीडियो वायरल, फैंस कर रहे तारीफ

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी की थी. वहीं कपल के दो बच्चे वामिका और अकाय कोहली हैं. 

Watch: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का दुबई से डांस वीडियो वायरल, फैंस कर रहे तारीफ
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के क्यूट कपल में आते हैं, जिन्हें फैंस कम ही मौकों पर साथ दिखते हैं. लेकिन जब भी नजर आते हैं कपल गोल्स सेट करते हुए दिखते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर दुबई में एक शो के शूट का बताया जा रहा है. जहां विराट और अनुष्का को कुछ ग्रुप डांसर्स के साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है. जहां सभी हैप्पी नजर आ रहे हैं तो वहीं कपल कैजुअल आउटफिट में लाइमलाइट चुराते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं. 

इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे की सफलता पर पोस्ट करना कभी नहीं छोड़ते. मार्च में इंडियन क्रिकेट टीम के चैम्पियन्स ट्रॉफी 12 साल के लंबे इंतजार के बाद जीतने पर अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया था. जबकि क्रिकेट के मैदान में पति को चीयर करते हुए एक क्लिप में भी वायरल हुआ था. इसके अलावा दोनों का मैच जीतने के बाद सेलिब्रेशन भी देखने को मिला था.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी दिसंबर 2017 में हुई ती. दोनों की वेडिंग इटली के टस्कनी में हुई थी. इसके बाद से कपल सोशल मीडिया के जरिए अपनी खूबसूरत शादीशुदा लाइफ को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. जनवरी 2021 में कपल की बेटी वामिका कोहली का जन्म हुआ. जबकि फरवरी 2024 को बेटे अकाय कोहली के पेरेंट्स बने.   

वर्कफ्रंट की बात करें अनुष्का शर्मा आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म कला में कैमियो करती हुई नजर आई थीं. जबकि वह कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Entertainment, Virat Kohli And Anushka Sharma Dance, Virat Kohli And Anushka Sharma  dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com