विज्ञापन

965 फिल्मों में काम कर चुका है ये सुपरस्टार, पोती की फिल्में रहीं फ्लॉप, बोलीं- नेपोटिज्म को भी बर्बाद कर

रियलिटी शो The 50 में श्रुतिका अर्जुन ने अपने फिल्मी सफर और परिवार की विरासत को लेकर दिलचस्प बात कही है. उन्होंने बताया कि उनके दादाजी ने लगभग 965 तमिल फिल्मों में काम किया है. लेकिन इसके बावजूद उनका खुद का फिल्मी करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया.

965 फिल्मों में काम कर चुका है ये सुपरस्टार, पोती की फिल्में रहीं फ्लॉप, बोलीं-  नेपोटिज्म को भी बर्बाद कर
तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन रहे ये एक्टर
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस अक्सर होती रहती है, लेकिन कभी-कभी उसी फिल्मी परिवार से आने वाले कलाकार भी इस पर खुलकर बात कर देते हैं. ऐसी ही एक चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर तब शुरू हुई, जब एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन का बयान वायरल होने लगा. रियलिटी शो The 50 के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर और परिवार की विरासत को लेकर दिलचस्प बात कही. श्रुतिका ने बताया कि उनके दादा ने तमिल सिनेमा में करीब 965 फिल्मों का निर्माण किया, लेकिन इसके बावजूद उनका खुद का फिल्मी करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया.

श्रुतिका ने मजाकिया लेकिन बेबाक अंदाज में कहा कि उन्होंने 'नेपोटिज्म को भी वेस्ट कर दिया'. उनका कहना था कि फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्हें खास फायदा नहीं मिला. उन्होंने ये भी कहा कि वो खुद को उस दौर में कैमरे पर उतना अच्छा नहीं मानती थीं और उनकी चार फिल्में फ्लॉप भी रहीं.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का स्टारडम हिलाने वाला वो सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 14 हिट, बेटा भी है सुपरस्टार, 1650 करोड़ है नेटवर्थ

कौन थे श्रुतिका अर्जुन के दादाजी?

श्रुतिका अर्जुन के दादाजी थेंगई श्रीनिवासन (Thengai Srinivasan) तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने कॉमेडियन थे. श्रुतिका ने बताया कि उन्होंने 965 फिल्मों में साउथ के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था. हालांकि, जब श्रुतिका केवल एक महीने की थीं, तब ब्रेन हैमरेज की वजह से उनकी मौत हो गई थी.

मिला-जुला रहा श्रुतिका का सफर 

श्रुतिका अर्जुन ने 2002 में 'श्री' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं. लेकिन सफलता न मिलने के चलते उन्होंने सिनेमा की दुनिया को जल्द ही अलविदा कह दिया. हालांकि, उन्होंने कूकू विद कोमाली सीजन 3 से टेलीविजन पर जबरदस्त वापसी की, जहां न उन्होंने सिर्फ दिल जीते बल्कि ट्रॉफी भी उठाई. इसके बाद वह बिग बॉस 18 में भी नजर आईं और अब फिलहाल रियलिटी शो The 50 का हिस्सा हैं. श्रुतिका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 22 साल की उम्र में बिजनेसमैन अर्जुन राज से शादी की थी. इससे पहले दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे. कपल का बेटा भी है, जिसका नाम आरव है.

ये भी पढ़ें- ना शोर शराबा, ना प्रमोशन, फिर भी 63 की उम्र में इस एक्ट्रेस का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 11 दिन में 363 प्रतिशत प्रॉफिट में है फिल्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com