विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2020

PM Modi ने कहा कि कोरोना जाति और धर्म नहीं देखता तो अनुराग कश्यप ने यूं दिया रिएक्शन- Tweet हुआ वायरल

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने पीएम मोदी (PM Modi) के ट्वीट पर अपना रिएक्शन दिया है और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है.

Also Read in
PM Modi ने कहा कि कोरोना जाति और धर्म नहीं देखता तो अनुराग कश्यप ने यूं दिया रिएक्शन- Tweet हुआ वायरल
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने पीएम मोदी (PM Modi) के ट्वीट पर दिया रिएक्शन
  • पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जाति और धर्म नहीं देखता
  • अनुराग कश्यप ने दिया पीएम मोदी के ट्वीट पर रिएक्शन
  • अनुराग कश्यप का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि कोरोना हमला करने से पहले धर्म, जाति, रंग, भाषा और सीमाएं नहीं देखता है. उनकी इस बात को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट के जरिए अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के बयान पर रिएक्शन दिया और कहा कि चलो कहा तो आपने. वहीं, पीएम मोदी की बात करें तो उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुश्किल वक्त में हम सबको साथ मिलकर इस चुनौती से निपटने की जरूरत है. 

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बयान पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "क्या बात है, चलो कहा तो..." बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कमेंट उस दिन आया है जब उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक अस्पताल पर मुसलमानों के इलाज पर पाबंदी लगाने के लिए FIR दर्ज की गई है. दरअसल स्थानीय अखबारों में इस अस्पताल ने एक विज्ञापन दिया था कि मुसलामानों का इलाज यहां कोरोना स्क्रीनिंग के बाद ही किया जाएगा. हालांकि अस्पताल ने इसके लिए माफी मांग ली है.  

बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. फिल्मी दुनिया से होने के बाद भी अनुराग कश्यप समसामयिक मुद्दों पर बखूबी राय पेश करते हैं. वहीं, कोरोना वायरस की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 16116 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1324 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 519 लोगों की मौत हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Anurag Kashyap Twitter, Anurag Kashyap Tweet Viral, Anurag Kashyap Tweet On Pm Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com