विज्ञापन
This Article is From May 25, 2023

कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी ड्रेस से परेशान हुईं सनी लियोन, फिर इस तरह अनुराग कश्यप ने की एक्ट्रेस की मदद, देखें वीडियो

कान फिल्म फेस्टिवल में सनी लियोन खूबसूरत लॉन्ग शैंपेन ड्रेस पहनकर पहुंची, लेकिन उनकी यह ड्रेस काबू में नहीं आ रही थी. जिसके बाद अनुराग कश्यप ने एक्ट्रेस की मदद की. मदद करते हुए निर्देशक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी ड्रेस से परेशान हुईं सनी लियोन, फिर इस तरह अनुराग कश्यप ने की एक्ट्रेस की मदद, देखें वीडियो
कान फिल्म फेस्टिवल में सनी लियोन की अनुराग कश्यप ने की मदद
नई दिल्ली:

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'कैनेडी' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी इस फिल्म का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में किया गया है. फिल्म 'कैनेडी' में खूबसूरत अदाकारा सनी लियोन मुख्य भूमिका में हैं. बुधवार को का फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ. इस मौके पर अनुराग कश्यप और सनी लियोन ने हिस्सा लिया, लेकिन फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सनी लियोन के साथ ऐसा कुछ जिसे देखकर अनुराग कश्यप ने उनकी मदद की. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो सनी लियोन, अनुराग कश्यप और राहुल भट्ट का है, जिसमें वह रेड कार्पेट पर चलते नजर आ रहे थे. इस दौरान सनी लियोन ने हाई स्लिट और खूबसूरत लॉन्ग शैंपेन ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. रेड कार्पेट पर चलते हुए अभिनेत्री अपनी ड्रेस को संभाल नहीं पा रही थी. सनी लियोन की परेशानी को देखते हुए अनुराग कश्यप उनकी मदद करते हैं और उनकी ड्रेस संभालते हैं. 

सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और सनी लियोन की यह वीडियो वायरल हो रहा है. दोनों सितारों के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें फिल्म 'कैनेडी' की तो इसमें राहुल भट्ट और सनी लियोन अभिनीत अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है.  फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है. फिल्म के डीओपी सिल्वेस्टर फोंसेका हैं. फिल्म के संगीत सुपरवाइजर आशीष नरूला हैं और गाने आमिर अज़ीज़ और बॉयब्लांक के हैं. फिल्म के संपादक तान्या छाबड़िया और दीपक कटार हैं.

Couple Spotting: एयरपोर्ट पर दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Sunny Leone, Kennedy, Cannes Film Festival 2023, Cannes Film Festival, Sunny Leone Cannes Film Festival Dress, Sunny Leone Cannes Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com