विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2021

अनुपम खेर ने शेयर किया टफ वर्कआउट का वीडियो, फिटनेस देख रह जाएंगे हैरान

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें टफ वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है.

अनुपम खेर ने शेयर किया टफ वर्कआउट का वीडियो, फिटनेस देख रह जाएंगे हैरान
अनुपम खेर का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातर सुर्खियों में बने हुए हैं. अनुपम खेर ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. उनकी एक्टिंग फैन्स को खूब पसंद आती है. आज भी इंडस्ट्री में उनके लाखों फैन्स हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स की कमी नही है. अकसर वो फैन्स के साथ अपने फोटो शेयर करते रहते हैं. हालही में उन्होंने अपना एक शानदार वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में वो जिम में टफ वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं.

जिम में वर्कआउट करते आए नजर

अनुपम खेर ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो देखा जा सकता है कि, वो काफी टफ वर्कआउट कर रहे हैं. वीडियो में वो एक्टर ईशान के साथ जिम में वर्कआउट का मुकाबला करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ  कैप्शन में लिखा है 'देवियो और सज्जनों! ये रही मेरी अब तक की सबसे छोटी फिल्म #TheMustache. अवधि सिर्फ 58 सेकंड है लेकिन बहुत कुछ कहते हैं. जरूर देखें और शेयर करें  यह सिनेमा जीनियस #चार्ली चैपलिन को भी मेरी श्रद्धांजलि है. उम्मीद है आप इसे पसंद करते हैं मेरे सह अभिनेता उज्ज्वल न्यूयॉर्क अभिनेता @eshanbay हैं आनंद लेना'. इस वीडियो के साथ उन्होंने बैकग्राउंड में चार्ली चैपलिन का फेमस म्यूजिक भी लगाया है. अनुपम खेर का ये ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

अनुपम खेर का करियर

अनुपम खेर ने साल 1984 में महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्हें राम लखन, लम्हे, डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मैंने गांधी को नहीं मारा, बेबी और स्पेशल 26 जैसी कई शानदार फिल्मों में देखा गया. उन्हें आखिरी बार 2019 की क्राइम-थ्रिलर फिल्म वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड में देखा गया था, जिसमें उन्होंने ईशा गुप्ता, कुमुद मिश्रा और अनुस्मृति सरकार के साथ सह-अभिनय किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Video, Anupam Kher Viral Video, Anupam Kher Instagram, Anupam Kher In Gym
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com