विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2022

अनुपम खेर ने शर्ट-पैंट और गॉगल में शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखी इतनी बड़ी बात तो फैन्स ने दिए रिएक्शन

हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्टर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट पहने हुए बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं.

अनुपम खेर ने शर्ट-पैंट और गॉगल में शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखी इतनी बड़ी बात तो फैन्स ने दिए रिएक्शन
चर्चा में आई अनुपम खेर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अपनी लाजवाब अदाकारी और बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं.  ऐसे में हाल ही में सामने आई अनुपम खेर के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों ने भी लोगों को चौंका दिया था. अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं. इस फिल्म को लेकर उन्होंने दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी. एक्टर की खासियत ही यही है, कॉमिक रोल हो या फिर गंभीर किरदार, अनुपम उस रोल में जान फूंक देते हैं. इन दिनों अनुपम खेर की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में अनुपम खेर का बिल्कुल अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. 

हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्टर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट पहने हुए बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं. ब्लैक गॉगल उनकी पर्सनालिटी को बहुत सूट कर रहा है. इस तस्वीर में एक खास बात नजर आ रही है. मुस्कुराते हुए एक्टर की इस तस्वीर में उनके सफेद बाल भी दिखाई दे रहे हैं.  पॉकेट में हाथ डाले हुए तस्वीर में अनुपम खेर का स्वैग वाला अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. 

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत ही लाजवाब कैप्शन लिखा है. वे लिखते हैं, 'उंचा खड़े रहो, भले ही अकेले खड़े रहना हो'. हमेशा की तरह अनुपम खेर को अपने इस अंदाज पर भी फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में कमेंट करते हुए लिखा, 'ग्रेट पर्सनालिटी सर'. तो एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'मैन इन व्हाइट'. वहीं एक अन्य फैन लिखते हैं, 'हम हमेशा आपके साथ हैं सर, हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं'. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Photo, Anupam Kher Viral Photo, Anupam Kher Latest Photo, Anupam Kher Instagram, The Kashmir Files, The Delhi Files, Anupam Kher Post, Anupam Kher Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com