- सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अंकिता ने शेयर किया वीडियो
- अंकिता ने सुशांत को याद करते हुए लिखा- आप एक चमकता हुआ आत्मा हैं
- सुशांत के लिए इंसाफ की मांग करते हुए अंकिता ने शेयर किया VIDEO
सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अंकिता, सुशांत सिंह राजपूत की तारीफ करते हुए लिखा- आप एक चमत्कारी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे, आप एक चमकती हुई आत्मा हैं. और उसके बाद उन्होंने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच के लिए एक बार फिर से अपील करती हुई नजर आईं. फिर उन्होंने मंत्र के साथ वीडियो शेयर किया. साथ ही हैशटैग जस्टिस फॉर एसएसआर, सीबीआई फॉर एसएसआर यूज किया.
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्
इस वीडियो में ढेर सारी मूर्तियां रखी हुई है और उसके सामने कैंडल जल रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में एक मंत्र भी शेयर किया है. आपको बता दें कि यह वीडियो शेयर के बाद से ही वायरल हो रहा है. साथ ही साथ इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर प्यार भरे कमेंट भी कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
अब हाल ही में खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के घर की ईएमआई भर रहे थे. इस खबर के सामने आने से हर कोई हैरान रह गया था. हालांकि, अब एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बैंक की स्टेंटमेंट फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की है. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया और साथ ही कहा कि अब उन्हें कुछ और कहने की जरूरत नहीं है.
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Instagram) ने अपने फ्लैट की रजिस्ट्री के कागज फैन्स के साथ साझा करते हुए लिखा, "यहां मैं सभी अटकलों को रोक रही हूं, और मैं इससे ज्यादा ट्रांसपेरेंट नहीं हो सकती. मेरे फ्लैट की रजिस्ट्री और साथ ही बैंक स्टेटमेंट, जिसमें देखा जा सकता है कि मेरे फ्लैट की ईएमआई एक जनवरी 2019 से 1 मार्च 2020 तक हर महीने मेरे खाते से कटी. इसके अलावा मुझे कुछ और नहीं कहना है." रजिस्ट्री के साथ ही अंकिता ने बैंक खाते की डिटेल भी साझा की, जिस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने भी कमेंट किया.
अंकिता (Ankita Lokhande) के इस पोस्ट पर श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप एक स्वतंत्र महिला हैं और मुझे आप पर गर्व है." अंकिता के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं