विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2021

फराह ने शिल्पा से पूछा- राज से शादी के लिए क्या देखकर हां किया, अनिल कपूर का जवाब सुन भौचक्के रह गए लोग...देखें थ्रोबैक वीडियो

फराह खान शिल्पा से पूछती हैं कि उन्होंने राज कुंद्रा को शादी के लिए क्या देखकर हां किया था. जिस पर अनिल कपूर फट से ऐसा जवाब देते हैं, जिसे सुनने के बाद सभी हैरान रह जाते हैं.

फराह ने शिल्पा से पूछा- राज से शादी के लिए क्या देखकर हां किया, अनिल कपूर का जवाब सुन भौचक्के रह गए लोग...देखें थ्रोबैक वीडियो
शिल्पा शेट्टी फोटो
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. शिल्पा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके बारे में जानने के लिए लोग सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ अनिल कपूर भी दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो तब का है, जब शिल्पा और अनिल फराह खान के शो पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे. इस तरह यह थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इस एक्टर की मुंबई लोकल की 30 साल पुरानी फोटो हुई वायरल, पहचाना तो कहलाएंगे सिकंदर

वीडियो में फराह खान शिल्पा से एक सवाल पूछती हैं, जिसका जवाब अनिल कपूर कुछ इस तरह देते हैं, जिसे सुनने के बाद शो की होस्ट फराह और शिल्पा शेट्टी की हंसी छूट जाती है. फराह शिल्पा से पूछती हैं कि, ‘राज ने क्या सीटी बजाई थी, पंख फैलाए थे, क्या किया था जो आपने शादी के लिए हां कर दी?'. इस सवाल पर अनिल कपूर फट से कहते हैं, ‘पैसे फैलाए थे'. अनिल कपूर का यह जवाब सुनने के बाद खुद शिल्पा भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं. जिसके बाद शिल्पा हंसते हुए कहती हैं, ‘पैसों के अलावा बाहें भी फैलाई थी'. जिस पर फिर अनिल कहते हैं, ‘बाहों में पैसे थे'.

जन्नत जुबैर ने किचन में जाकर की यह गलती तो फैंस ने दे दी ये सलाह, देखें वीडियो 

इसके बाद फराह अनिल कपूर से पूछती हैं, ‘आपके पास तो पैसे भी नहीं थे तो सुनीता कैसे पट गई?'. अनिल कपूर इस पर जवाब देते हैं, ‘क्योंकि सुनीता के पास पैसे थे'. सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. खासकर लोगों को अनिल कपूर का ह्यूमर बहुत पसंद आ रहा है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अनिल कपूर ने बिल्कुल सही पकड़ा'.

ये भी देखें: जाह्नवी कपूर और सारा अली खान केदारनाथ वेकेशन से लौटीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Raj Kundra, Farah Khan, Anil Kapoor, Shilpa Farah Anil, Anil Kapoor Trolls Shilpa Shetty, Shilpa Shetty In Farah Khan Show, Shilpa Shetty Viral Video, Anil Shilpa In Farah Show, Shipa Anil Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com