IIFA 2018 में शामिल हुए अनिल कपूर.
नई दिल्ली:
इंडस्ट्री में 35 साल पूरा कर चुके अनिल कपूर की फिल्म Race 3 फिलहाल अच्छी कमाई कर रही है. सलमान खान स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती 10 दिनों में 155 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला है. अनिल कपूर की अगली फिल्म 'फन्ने खां' का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें वह ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगे. इसी बीच अभिनेता 19वें आईफा पुरस्कार में शामिल होने बैंकॉक पहुंचे. IIFA के ग्रीन कारपेट पर अनिल ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल पर चुप्पी तोड़ी.
सलमान के सामने इमोशनल हुए अनिल कपूर, बोले- कभी-कभी बीवी को ‘माधुरी’ कह देता था और फिर...
'मिस्टर इंडिया' में अदृश्य होने की ताकत रखने वाले व्यक्ति का किरदार निभाने वाले अनिल कपूर ने 1987 की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को लेकर अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर फिल्म का अपना नसीब होता है. शेखर कपूर की फिल्म में अनिल कपूर ने एक आम आदमी अरूण की भूमिका निभाई है जो मिस्टर इंडिया बनकर मोगैंबो नामक खलनायक से लड़ता है और अपने देश की रक्षा करता है.
'वन टू का फोर...' गाने पर अनिल कपूर ने जमाया रंग, माधुरी-सलमान संग लगाए जोरदार ठुमके
खबरें थी कि पूरी टीम एक बार फिर साथ आएगी और 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनेगा, लेकिन फरवरी में हुई श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से सबकुछ रुक गया. सीक्वल के बारे में सवाल करने पर 19वें आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान अनिल कपूर ने कहा, "हर फिल्म का अपना नसीब होता है. उसे जब होना होगा, वह हो ही जाएगा."
सलमान और शाहरुख ने गाया अनिल कपूर की पत्नी के लिए ऐसा गाना कि सुनीता बोलीं- Control Them
श्रीदेवी को याद करते हुए बेहद भावुक हो गये उनके देवर ने कहा, "हम उन्हें और अमरीश पुरी (मोगैंबो) को बहुत याद करते हैं. लेकिन जिंदगी चलती रहती है. हम उन सभी को बहुत याद करते हैं."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

'मिस्टर इंडिया' बॉलीवुड की पहली साइंस फिक्शन फिल्म बतायी जाती है. शेखर कपूर की इस फिल्म में अनिल कपूर अपनी भाभी श्रीदेवी के साथ नजर आए थे, जो एक पत्रकार की भूमिका में थीं. इस फिल्म को अमरीश पुरी के किरदार मोगैंबो के लिए भी याद किया जाता है.
'वन टू का फोर...' गाने पर अनिल कपूर ने जमाया रंग, माधुरी-सलमान संग लगाए जोरदार ठुमके
खबरें थी कि पूरी टीम एक बार फिर साथ आएगी और 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनेगा, लेकिन फरवरी में हुई श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से सबकुछ रुक गया. सीक्वल के बारे में सवाल करने पर 19वें आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान अनिल कपूर ने कहा, "हर फिल्म का अपना नसीब होता है. उसे जब होना होगा, वह हो ही जाएगा."
सलमान और शाहरुख ने गाया अनिल कपूर की पत्नी के लिए ऐसा गाना कि सुनीता बोलीं- Control Them
श्रीदेवी को याद करते हुए बेहद भावुक हो गये उनके देवर ने कहा, "हम उन्हें और अमरीश पुरी (मोगैंबो) को बहुत याद करते हैं. लेकिन जिंदगी चलती रहती है. हम उन सभी को बहुत याद करते हैं."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mr India, Anil Kapoor, Sridevi, IIFA 2018