- अनिल कपूर का 62वां जन्मदिन
- वीडियो देखकर आप कह बैठेंगे वाह
- सोनम कपूर ने लिखा इमोशनल मैसेज
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. अनिल कपूर को आज भी देखने के बाद उन्हें भूलकर भी बूढ़ा नहीं कह सकेंगे. उन्होंने अपनी बॉडी और फिटनेस का इतना ख्याल रखते हैं, जिसकी आप उम्मीद नहीं लगा सकते. अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज जिस तरह दिखते हैं, कुछ साल पहले भी बिल्कुल इसी तरह दिखते हैं. अनिल कपूर टीवी या रिएलिटी शो पर पहुंचने पर हर कोई उन्हें उनकी उम्र को लेकर वाहवाही करता है. भला करे भी क्यों ना... अनिल कपूर आज भी अपने आपको बेहद फिट रखते हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अनिल कपूर गार्डेन में तेज रफ्तार में दौड़ लगा रहे हैं और साथ में फिटनेस ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. उन्हें देखने के बाद आप भी कह बैठेंगे कि क्या खाते हैं जनाब...
सारा अली खान पर छाया रणवीर सिंह का बुखार, ऐसा करने पर इंटरनेट पर हुईं वायरल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अनिल कपूर (Anil Kapoor) के जन्मदिन के मौके पर बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी इमोशनल मैसेज दिया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के टाइमलाइन पर पापा की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''बचपन में जब मैं अपने आसपास की दुनिया के बारे में जानने के लिए उत्सुक थी, बड़ी होने पर शरारती हुई या फिर जब मैं एक शादीशुदा महिला हो गई.. किसी भी परिस्थिति में आप हमेशा मेरे लिए खड़े रहे और मेरे हर फैसले का समर्थन करते रहे. आप मेरे सबसे प्यारे डैडी हैं, मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं और हमेशा की तरह अपनापन दिखाने के लिए धन्यवाद. मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं.''
बता दें, एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने सोमवार को अपनी अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) का पहला लुक जारी किया. इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी और एक्ट्रेस सोनम के आहूजा के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं. अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने आज अपने 62वें जन्मदिन पर ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया. अनिल कपूर ने पोस्टर के साथ लिखा, ‘‘ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का फर्स्ट लुक जारी करते हुए काफी उत्साहित हूं. अपने जन्मदिन पर अपनी प्यारी बेटी सोनम कपूर के साथ यह यात्रा शुरू करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं.''
MS Dhoni जैसा बनने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने 150 दिन यूं बहाया पसीना, Video हुआ वायरल
अभिनेत्री सोनम के आहूजा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया. इस फिल्म में दोनों ही कलाकार फिल्मी पर्दे पर बाप-बेटी का किरदार अदा कर रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को जारी होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं