विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2022

अनन्या पांडे को ऋतिक रोशन पर था तगड़ा क्रश, जानने का बाद मम्मी पापा ने यूं दिया रिएक्शन

अनन्या पांडे लाइगर में तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नज़र आएंगी. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन उनके पहले क्रश थे. जब कहो ना प्यार है आई तो वह 2 या 3 साल की थी.

अनन्या पांडे को ऋतिक रोशन पर था तगड़ा क्रश, जानने का बाद मम्मी पापा ने यूं दिया रिएक्शन
अनन्या पांडे को ऋतिक रोशन पर था तगड़ा क्रश
नई दिल्ली:

अनन्या पांडे ( Ananya Pandey ) हमेशा अपनी पसंद नापसंद को लेकर मुखर रही हैं. हाल ही में अपने निजी जीवन और रोमांटिक रिलेशन के बारे में उन्होंने बात की. एक्ट्रेस शाहिद कपूर के छोटे भाई और एक्टर ईशान खट्टर के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियों में थीं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ है. अब अनन्या ने बताया है कि वह ब्रेक-अप से कैसे निपटती है. अभिनेता ने कहा, हर किसी की तरह, उन्हें भी दिल टूटने दर्द महसूस हुआ. 

लाइगर एक्ट्रेस ने कहा कि अपनी भावनाओं को दबाने, खुद बहादुर दिखाने और आंसू नहीं बहाने के बजाय, वह इससे अपने सिस्टम से बाहर करने में विश्वास करती है. उन्होंने कहा, अरिजीत सिंह के सभी गाने सुनें और जितनी चाहें आइसक्रीम खा लें. "आप एक दिन ठीक हो जाएंगे." एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को बताया कि दिल टूटने पर सबसे अच्छे दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से बड़ा उपाय कुछ नहीं है. 

अनन्या लाइगर में तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda ) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नज़र आएंगी. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik roshan) उनके पहले क्रश थे. जब कहो ना प्यार है आई तो वह 2 या 3 साल की थी.अनन्या ने कहा कि जन्मदिन की पार्टी में उनकी एक झलक पाने के बाद वह उनकी दीवानी हो गई. जब उनके पापा मम्मी को इस बारे में पता चला उन्होंने मज़ाक किया "'यह हमारा बच्चा नहीं है. "

बता दें कि अनन्या पांडे ने 2019 में धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्हें टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया थी. उन्हें आखिरी बार शकुन बत्रा के रिलेशनशिप ड्रामा गहराइयां में देखा गया था. 

ये भी देखें :

VIDEO:  "मैं नहीं जानती थी मिताली राज भरतनाट्यम डांसर थीं": तापसी पन्नू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Pandey, Ananya Pandey Bold Images, Ananya Pandey Dance Video, Ananya Pandey Love Affairs, Ananya Pandey Boyfriend, Ananya Pandey Breakup, Ananya Pandey Fashion, Ananya Pandey Debut Film, Ananya Pandey Upcoming Film, Ananya Pandey Parents, Hritik Roshan Ananya Pandey, Ananya Pandey First Crush
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com