विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2021

आनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'Liger'का फर्स्ट लुक जारी, एक्टर का दमदार किरदार खड़े कर देगा रोंगटे

करण जौहर ने फिल्म 'लाइगर' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. विजय देवरकोंडा द्वारा अभिनीत फिल्म 'लाइगर' में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

आनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की  फिल्म 'Liger'का  फर्स्ट लुक जारी, एक्टर का दमदार किरदार खड़े कर देगा रोंगटे
liger का पहला लुक जारी
नई दिल्ली:

करण जौहर ने फिल्म 'लाइगर' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. विजय देवरकोंडा द्वारा अभिनीत फिल्म 'लाइगर' में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं. जैसे ही फिल्म की पहली झलक दिखी है. फैंस का क्रेज इस फिल्म को लेकर साफ दिखाई दे रहा है. विजय इस फिल्म में एक दम दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं. उनका एक्शन और अंदाज देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म में विजय की रिंग में फाइट और डायलॉग मूवी में जान डाल रही है.

कहां हुई है फिल्म की शूटिंग  
लाइगर में विजय और अनन्या के साथ बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में टीम ने उनके साथ लॉस वेगस में शूटिंग पूरी की है. इस शेड्यूल की तस्वीरें विजय और अनन्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. जिसमें वह सभी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे. माइक पहली बार बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं. माइक के फिल्म से जुड़ने की अनाउंसमेंट के साथ फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय और माइक रिंग में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे. माइक हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उन्होंने हैंगओवर और आईपी मैन 3 में काम किया है.


लाइगर को पूरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. फिल्म में वह मार्शल आर्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ विशु रेड्डी, अली, मकरंद देश पांडे सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे. ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है. जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है. खास बात यह है कि यह फिल्म 25 अगस्त को साल 2022 में रिलीज होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Deverakonda, Vijay Deverakonda And Ananya Panday, Puri Jagannadh, Charmme Kaur, Vijay Deverakonda Ki Liger, Liger Kaun Hain, What Is The Mean Of Liger, Liger First Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com