विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2022

फोटोशूट के दौरान सेट पर मस्ती करती दिखीं अनन्या पांडे, वीडियो हुआ वायरल

फोटोशूट के दौरान अनन्या पांडे डांस और मस्ती करती हुई दिखीं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं.

फोटोशूट के दौरान सेट पर मस्ती करती दिखीं अनन्या पांडे, वीडियो हुआ वायरल
अनन्या पांडेय का मस्ती करते हुए वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लुक्स का हर कोई कायल है. वहीं आए दिन एक्ट्रेस अनन्या अपने नए-नए लुक्स को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने एक फोटोशूट के बीच मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की वीडियो पर फैंस लाइक करके जहां जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं. इस तरह अनन्या का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वह स्किन कलर के मिरर वर्क वाले हैवी लहंगे में नजर आ रही हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शूटिंग और फोटोशूट जैसे बिजी शैड्यूल में अनन्या मस्ती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस भी उनके इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं.

एक्ट्रेस अनन्या पांडे बीते दिनों जहां अपनी फिल्म लाइगर के फ्लॉप होने को लेकर चर्चा में थीं तो वहीं अपने लुक्स को लेकर भी वह आए दिन ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. हालांकि एक्ट्रेस ट्रोल्स की परवाह ना करते हुए अपने नए लुक्स की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही की बात करें तो एक्ट्रेस अनन्या ने एक ब्लू कलर के सीक्विन लहंगे में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिस पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था. इसके अलावा अपने जिम लुक्स को लेकर भी वह चर्चा में रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Pandey, Ananya Pandey Update, Ananya Pandey Photoshoot, Ananya Pandey Film, Ananya Pandey Updates In Hindi, Ananya Pandey News, Ananya Pandey Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com