विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2020

अनन्या पांडे और शनाया कपूर के बचपन का Video हुआ वायरल, सड़क पर प्रीति जिंटा के गाने पर डांस करती आईं नजर

शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) के बचपन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शनाया और अनन्या प्रीति जिंटा के गाने पर डांस करती नजर आ रही है.

अनन्या पांडे और शनाया कपूर के बचपन का Video हुआ वायरल, सड़क पर प्रीति जिंटा के गाने पर डांस करती आईं नजर
अनन्या पांडे (Ananya Panday) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) का वीडियो हुआ वायरल
  • अनन्या पांडे का वीडियो हुआ वायरल
  • शनाया और अनन्या पांडे के डांस का वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने हाल ही में अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी ढ़ेरों बधाइयां दीं. वहीं, अनन्या पांडे की मॉम भावना पांडे ने भी शनाया कपूर को विश किया है. हालांकि, उन्होंने बेहद ही अनोखे अंदाज में शनाया को जन्मदिन की बधाई दी है. दरअसल, भावना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शनाया और अनन्या के बचपन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शनाया और अनन्या सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey) on

वीडियो में देखा जा सकता है कि शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के गाने 'इट्स द टाइम टू डिस्को (It's The Time To Disco Song)' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में शनाया और अनन्या प्रीति के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही हैं. भावना (Bhavana Pandey) ने शनाया के बर्थडे पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी 21 बर्थडे डार्लिंग शनाया. तुम्हारा यह दिन और साल प्यार और खुशियों से भरा हो."

भावना पांडे (Bhavana Pandey) के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अनन्या पांडे की तरह शनाया ने भी प्रिस्टीजियस ले बॉल डेस डेब्यूटेंट्स पेरिस में डेब्यू किया था. गौरतलब है कि शनाया कपूर ने अपनी कजन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है. इससे इतर उन्हें अकसर अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और सुहाना खान के साथ देखा जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Pandey, Shanaya Kapoor, Ananya Pandey And Shanaya Kapoor Dance Video, Ananya Pandey And Shanaya Kapoor Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com