विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2018

आई सोनम कपूर की शादी की खबर, संगीत की सारी तैयारियां इस कोरियोग्राफर के जिम्मे

आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी को लेकर इन दिनों खूब खबरें आ रही हैं. इसी बीच कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है.

आई सोनम कपूर की शादी की खबर, संगीत की सारी तैयारियां इस कोरियोग्राफर के जिम्मे
आनंद आहूजा और सोनम कपूर
  • मई में हो सकती है सोनम की शादी
  • आनंद आहूजा हैं उनके बॉयफ्रेंड
  • जोर-शोर से तैयारियों की है खबर
नई दिल्ली: आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी को लेकर इन दिनों खूब खबरें आ रही हैं. इसी बीच कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है. फराह खान कलर्स चैनल के 'एंटरटेनमेंट की रात रिटर्न्स' में फराह खान ने यह राज खोला है. शो के दौरान फराह भरपूर मस्ती कर रही थीं और उन्होंने सौम्या टंडन के साथ बातचीत में कुछ हैरान कर देने वाली बातों का खुलासा किया. फराह खान अनिल कपूर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने सोनम कपूर की शादी से जुड़े रहस्य पर से पर्दा उठा दिया. 

सलमान खान ने शुरू की 'भारत' की शूटिंग, 10 साल बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ जमेगी जोड़ी

फराह खान ने बताया, "मैं और अनिल बहुत अच्छे दोस्त हैं, हम एक दूसरे को 'पापाजी' बुलाते हैं. वे मुझे इतने प्यारे हैं कि मैं उनकी बेटी का संगीत कोरियोग्राफ कर रही हूं." इस तरह फराह खान बातों-बातों में सोनम कपूर की शादी से जुड़ा यह अहम खोल गईं. वैसें भी खबरें चल रही हैं कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई में विवाह बंधन में बंध सकते हैं. विवाह से जुड़े सारे समारोह 8-12 मई के बीच आयोजित होने की खबरें आ रही हैं.

प्रोफेसर LBW सुनील ग्रोवर का नया धमाल, विशाल भारद्वाज की 'छुरियां' में आएंगे नजर

आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं और भारत की पहली मल्टी ब्रांड स्नीकर कंपनी की स्थापना करने का श्रेय उन्हीं को जाता है. इस तरह फराह खान ने अनजाने में ही सही लेकिन इस बात की पुष्टि कर दी है कि मई में सोनम कपूर की शादी पक्की है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Sonam Kapoor Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com