विज्ञापन

44 साल से कृष्ण भक्तों की पहली पसंद है अमिताभ बच्चन का ये गाना,हर जन्माष्टमी पर जमकर बजाते है लोग, लता-किशोर की आवाज में हुआ हिट

रक्षाबंधन के बाद अब जन्माष्टमी का त्योहार करीब आ गया है. 4 सितंबर को पूरे देश में भगवान कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा. मंदिरों में सजावट शुरू हो चुकी है और भक्त तैयारियां कर रहे हैं.

44 साल से कृष्ण भक्तों की पहली पसंद है अमिताभ बच्चन का ये गाना,हर जन्माष्टमी पर जमकर बजाते है लोग, लता-किशोर की आवाज में हुआ हिट
44 साल से कृष्ण भक्तों की पहली पसंद है अमिताभ बच्चन का ये गाना
NDTV

रक्षाबंधन के बाद अब जन्माष्टमी का त्योहार करीब आ गया है. 4 सितंबर को पूरे देश में भगवान कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा. मंदिरों में सजावट शुरू हो चुकी है और भक्त तैयारियां कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड का एक पुराना गाना फिर से हर जगह बजने लगेगा. यह गाना है 'मच गया शोर सारी नगरी रे… आया बिरज का बांका संभाल अपनी गगरी रे'. 1984 में आई फिल्म ‘खुद्दार' का यह गाना पिछले 44 सालों से जन्माष्टमी की पहचान बन चुका है. अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी इस गाने में नजर आते हैं. कान्हा की चंचलता और मस्ती को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.

मजरूह सुल्तानपुरी के बोल

'मच गया शोर सारी नगरी रे… आया बिरज का बांका संभाल अपनी गगरी रे' में किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी है. दोनों की मधुर आवाज ने इसे और भी खास बना दिया. लिरिक्स मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे और संगीत राजेश रोशन ने दिया था. जैसे ही यह गाना बजता है, लोग झूमने लगते हैं. गलियों, मोहल्लों और मंदिरों में इसकी धुन हर तरफ सुनाई देती है. कई भक्त कहते हैं कि जन्माष्टमी इस गाने के बिना अधूरी लगती है. इस गाने की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. यह अमिताभ बच्चन के करियर के यादगार गानों में से एक माना जाता है.

खुद्दार फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म ‘खुद्दार' की तो इसमें अमिताभ बच्चन के साथ संजीव कुमार, तनुजा, विनोद मेहरा, बिंदिया गोस्वामी और महमूद जैसे कलाकार भी थे. 1984 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था और आज भी इसे एक क्लासिक फिल्म माना जाता है. जन्माष्टमी पर जब कृष्ण भक्त 'मच गया शोर…' गाते और नाचते हैं, तो लगता है जैसे पूरा शहर कान्हा की लीला में डूब गया हो. 44 साल बीत गए, लेकिन इस गाने की रौनक कम नहीं हुई. यह गाना अब त्योहार का हिस्सा बन चुका है.

ये भी पढ़ें; 8 साल पुरानी ‘पद्मावत' पर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल, प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया करारा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, Janmashtami 2026, Amitabh Bachchan, Kishore Kumar, Lata Mangeshkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com