विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2025

अमिताभ बच्चन ने रात को तीन बजे इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट, बोले- एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू...

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में 2024 में दुनिया को अलविदा कहने वाले चार दिग्गज की फोटो शेयर की है.

अमिताभ बच्चन ने रात को तीन बजे इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट, बोले- एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू...
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह तस्वीर सब कह रही है. पोस्ट के साथ शेयर की गई फोटो की खास बात यह है कि इसमें दिवंगत बिजनेसमैन रतन टाटा, फिल्ममेकर श्याम बेनेगल, तबला वादक जाकिर हुसैन और पूर्वप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की फोटो है. इस फोटो पर नोट लिखा गया, एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू का 2024 में निधन हो गया और पूरा देश शोक में डूबा और उन्हें सिर्फ एक भारतीय के रूप में याद किया.

रात के 3 बजे शेयर किए इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं और बिग बी के इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं. 

इस पोस्ट के अलावा बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक महिला गाना गाते हुए नए साल की बधाईयां देते हुए दिख रही है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, नव वर्ष दी लख लख बधाइयां. पोस्ट को शेयर करते ही जिस महिला का सुपरस्टार ने वीडियो शेयर किया उन्होंने कमेंट में लिखा, यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है कि महान व्यक्ति ने खुद मेरा वीडियो शेयर किया.!! धन्यवाद सर, आपका नया साल मंगलमय हो. 

गौरतलब है कि इस 9 अक्टूबर 2024 को बिजनेसमैन रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. वहीं 15 दिसंबर को जाकिर हुसैन और 23 दिसंबर 2024 को फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन हुआ. जबकि 26 दिसंबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इसके कारण पूरा देश शोक में डूब गया. 

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Ratan Tata,  Shyam Benegal, Zakir Hussain, Former Prime Minister, Manmohan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com