बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना हर अभिनेता का सपना होता है, लेकिन एक ऐसा भी एक्टर है जिनके लिए अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म करना करियर के लिए बहुत महंगा साबित हुआ. हम बात कर रहे हैं पुनीत इस्सर की, जिनका करियर 1982 में फिल्म कुली के सेट पर हुए एक हादसे के बाद पूरी तरह बदल गया. इस हादसे ने ना सिर्फ उनके फिल्मी सफर पर असर डाला, बल्कि उन्हें छह साल तक काम से भी दूर रखा. 1982 में कुली के सेट पर एक एक्शन सीन के दौरान पुनीत को अमिताभ पर नकली मुक्का मारना था, लेकिन गलत टाइमिंग के कारण ये असल में हिट कर गिया.
अमिताभ बच्चन एक टेबल पर गिरे और उन्हें गंभीर चोट लगी. इस घटना के बाद अमिताभ की हालत इतनी नाजुक हो गई कि उन्हें आपातकालीन सर्जरी से गुजरना पड़ा. देश भर में उनके लिए दुआएं मांगी गईं. हालांकि, इस हादसे का सबसे बड़ा खामियाजा पुनीत को भुगतना पड़ा.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
पुनीत इस्सर ने डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस घटना के बाद उन्हें छह साल तक कोई काम नहीं मिला. लोग उन्हें 8वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक मानकर डरने लगे और उनके बारे में गलत धारणाएं बनाई गईं. रातोंरात उनकी 10 फिल्में छिन गईं. पुनीत ने कहा, 'मैं उस समय मुख्य खलनायक के रूप में साइन हुआ था, लेकिन एक सेकंड में सब बदल गया. लोग भूल गए कि मैं एक्टर्स स्टूडियो से गोल्ड मेडलिस्ट और प्रशिक्षित कलाकार था.' उस समय उनकी उम्र 23 साल थी.
पुनीत इस्सर को बाद में महाभारत में दुर्योधन के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई. पुनीत ने सलमान खान के साथ 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर' का निर्देशन भी किया. हालांकि इस हादसे के बाद पुनीत इस्सर ने अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा कभी काम नहीं किया. पुनीत इस्सर बिग बॉस में भी शानदार पारी खेल चुके हैं. वे पुराना मंदिर और सामरी जैसी हॉरर फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं