विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2024

एक ट्रिप की वजह से अमिताभ बच्चन ने कर ली थी जया बच्चन से शादी, पिता की एक शर्त ने बदल दी बिग बी की जिंदगी

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में अपने पर्सनल जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर करते रहते हैं. करोड़पति के लेटेस्ट सीजन में एक बार फिर अमिताभ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते दिखे.

एक ट्रिप की वजह से अमिताभ बच्चन ने कर ली थी जया बच्चन से शादी, पिता की एक शर्त ने बदल दी बिग बी की जिंदगी
इस शर्त की वजह से अमिताभ बच्चन ने जल्दबाजी में की जया बच्चन से शादी
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार कपल हैं, जिन्होंने एक बार एक दूसरे का हाथ थामा तो फिर पूरी जिंदगी साथ निभाया. इसलिए तो लोग इन्हें आइडियल कपल भी कहते हैं. अमिताभ बच्चन अक्सर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में अपने पर्सनल जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर करते रहते हैं. करोड़पति के लेटेस्ट सीजन में एक बार फिर अमिताभ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते दिखे. अमिताभ ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने जया से जल्दबाजी में शादी की थी.

अमिताभ ने खुद सुनाया किस्सा

एक कंटेस्टेंट के सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी का किस्सा सुनाया. कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि वह जया बच्चन को शादी के पहले क्या कह कर बुलाते थे और शादी के बाद क्या कहने लगे. इस पर जवाब देते हुए अमिताभ ने कहा कि जो उनका नाम है वो उन्हें उसी नाम से बुलाते थे. शादी के बाद उन्होंने जया के नाम के आगे जी जोड़ लिया.

जंजीर की सफलता के बाद ट्रिप पर जाने का था प्लान

अमिताभ ने आगे बताया कि उन्होंने और जया बच्चन ने साथ में जंजीर फिल्म की थी, जिसकी सफलता के बाद उनके दोस्तों का ग्रुप लंदन जाने का प्लान करने लगा. अमिताभ और जया भी जाना चाहते थे. अमिताभ ने जब अपने पिता को ये बात बताई तो उन्होंने शर्त रखी कि वह शादी के बाद ही साथ में लंदन जा सकते हैं. ऐसे में दोनों ने जल्दी-जल्दी में शादी की और फिर साथ में लंदन गए.

ये भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति 16 की ये है पहली कंटेस्टेंट, जो देगी 1 करोड़ के सवाल का जवाब, अमिताभ बच्चन इस दिन पूछेंगे 15वां सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Amitabh Jaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com