विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में क्या ऐसा होगा अमिताभ बच्चन का लुक, जानें Viral Photo का सच

तस्वीर में शख्स काफी हद तक अमिताभ बच्चन की तरह नजर आ रहा है. पहली बार देखने पर आप भी धोखा खा सकते हैं, लेकिन जनाब हम आपको बता दे कि यह बिग बी नहीं है. 

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में क्या ऐसा होगा अमिताभ बच्चन का लुक, जानें Viral Photo का सच
सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर अमिताभ बच्चन की नहीं है.
  • जानिए अमिताभ की वायरल तस्वीर का सच
  • फोटो में नजर आ रहा शख्स पाकिस्तानी है
  • 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी Big B
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच मंगलवार को सेट पर उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, मुंबई से डॉक्टर्स की टीम जोधपुर पहुंचीं. और इलाज के बाद बिग बी ने जानकारी दी कि वह अब ठीक हैं. वैसे, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे अमिताभ की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का लुक बताया जा रहा है. आपको जानकारी हैरानी होगी की यह बिग बी की नहीं एक पाकिस्तानी शख्स की तस्वीर है. 

अमिताभ की तबीयत बिगड़ने पर बोलीं जया बच्चन, 'कॉस्ट्यूम काफी हैवी है, इसलिए...'

तस्वीर में शख्स काफी हद तक अमिताभ बच्चन की तरह नजर आ रहा है. पहली बार देखने पर आप भी धोखा खा सकते हैं, लेकिन जनाब हम आपको बता दे कि यह बिग बी नहीं है.

देखें, तस्वीर...
67 वर्षीय अमेरिकन फोटोग्राफर स्टीव मैककरी ने जनवरी 2017 में यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की थी. बिग बी की तरह दिखने वाले इस शख्स से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि यह 68 साल के शाहबाज हैं. तस्वीर पाकिस्तान के बलूचिस्तान की है. इस फोटो को अब तक 1 लाख 21 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है.

कैटरीना कैफ की एक्टिंग से नाखुश हैं आमिर खान? YRF ने दी सफाई

बता दें, अमिताभ बच्चन इन दिनों जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं. यशराज बैनर की इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख अहम किरदार में दिखेंगे. विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर 7 नवंबर को रिलीज होगी. 

VIDEO: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, खुद दी जानकारी ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Thugs Of Hindostan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com