विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

अमिताभ बच्चन ने 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर को किया चैलेंज, बोले- फिल्म की रिलीज डेट को अब...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) फिल्म के डायरेक्टर को ट्वीट कर ये खुला चैलेंज दिया है.

अमिताभ बच्चन ने 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर को किया चैलेंज, बोले- फिल्म की रिलीज डेट को अब...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर को दिया खुला चैलेंज
  • बिग बी ने ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर अकसर ट्विटर के जरिए अपनी राय जनता के समक्ष तो पेश करते ही हैं, साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी फैन्स को हिंट देते रहते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट को लेकर एक बार फिर सर्खियों में आ गए हैं. हालांकि, इस बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) को खुला चैलेंज कर दिया है. बिग बी ने अयान को 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' की रिलीज डेट को अब नहीं बदलने का चैलेंज दे दिया है. 

अनुपम खेर ने किया Tweet, बोले- हम जब भी उठेंगे, तूफान बनकर...


अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर 2020, को रिलीज होगी. अब अयान मुखर्जी को रिलीज डेट बदलने की अनुमति नहीं है." अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Tweet) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, इससे पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की ये फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी. 

जामिया के बाद शाहीन बाग में चली गोली, तो बॉलीवुड एक्टर बोले-किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर यह फिल्म सुपरहीरो की कहानी पर आधारित होगी. इस फिल्म को लेकर फैन्स में अभी से काफी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर कितनी खरी उतर पाएगी. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'चेहरे' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Tweet Viral, Amitabh Bachchan Challenges Ayan Mukherjee, Brahmastra, Brahmastra Release Date, Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com