बॉलीवुड के ‘शहंशाह' अमिताभ बच्चन की दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अगर देखा जाए तो ऐसे अनगिनत लोग हैं जो अमिताभ को फॉलो करते हैं. कोई उनका हेयर स्टाइल कॉपी करता है, कोई डायलॉग, कोई चलने का तरीका, कोई बोलने का तरीका यहां तक कि लोग बिग बी के उठने बैठने तक का स्टाइल तक कॉपी करते हैं. अमिताभ बच्चन के हमशक्ल भी देशभर में भरे पड़े हैं जिनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में बिग बी के ऐसे ही एक फैन की वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अमिताभ की तरह वॉक कर रहा है. वीडियो देखने से ही पता चल रहा है कि ये शख्स ‘शहंशाह' को कितना चाहता है. देखें क्या खास है वीडियो में.
वही चाल, वही बाल...कौन है अमिताभ का ये हमशक्ल
अमिताभ बच्चन के इस जबरा फैन का नाम है अलयास अहमद. अलयास कश्मीर के रहने वाले हैं. अगर आप इनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो अलयास के 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और 300 से ज्यादा पोस्ट हैं. इनके हर वीडियो में सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन की झलक दिखाई दे रही है. किसी वीडियो में ये बिग बी के किसी फिल्म का सीन रीक्रिएट करते दिख रहे हैं, तो किसी में उनकी तरह डांस और डायलॉग बाजी कर रहे हैं. जो वीडियो अब वायरल हो रहा है उसमें अलयास एक मार्केट में अमिताभ की तरह सिर्फ वॉक करते नजर आ रहे हैं.
बैल बॉटम पैंट्स...और काला चश्मा
वीडियो में आप देखेंगे कि इंफ्लुएंसर ने बिग बी की पुरानी फिल्मों के लुक की तरह बैल बॉटम पैंट्स पहनी हुई है जिसके साथ उन्होंने कोट पहना है और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है. एक हाथ जेब में डाले अलयास बिल्कुल अमिताभ की तरह रोड पर टहल रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने म्यूजिक भी बिग बी की सुपरहिट फिल्म डॉन का म्यूजिक लग रखा है. अलयास के इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उनकी काफी सरहाना भी कर रहे हैं और ट्रोल भी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं