विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2021

अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन संग 'Bulave Tujhe' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं. हालही में उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो कृति सेनन के साथ शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने कृति सेनन संग 'Bulave Tujhe' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
अमिताभ बच्चन और कृति सेनन डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तो हमेशा ही फैन्स के फेवरेट रहे हैं. आज भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं हुई है. इसी के साथ सोशल  मीडिया पर ही उनके खूब चर्चें रहते हैं. आए दिन उनके फोटो और वीडियो वायरल होते नजर आते हैं. इसी बीच उनका एक शानदार वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वो बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ 'Bulave Tujhe' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कृति का ये डांस वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है. दरअसल ये वीडियो कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13) के सेट का है, जहां कृति, राजकुमार राव के साथ अपनी अगली फिल्म 'हम दो हमारे दो' के प्रमोशन के लिए आई हैं. ये एपिसोड कल रात को प्रसारित किया जाएगा. वहीं इस प्रोमो वीडियो को देख फैन्स काफी खुश है और जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

बता दें, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, और शो जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है. इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'चेहरे' रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आए थे. उनके आने वाली फिल्मों की बात करें तो उसमें 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'बटरफ्लाई', 'मेडे', 'गुडबाय' और नाग अश्विन की एक फिल्म शामिल है. इस तरह अमिताभ बच्चन का फिल्मों का लाइनअप काफी स्ट्रॉन्ग है. इन फिल्मों में वह कुछ हटकर किरदार निभा रहे हैं. 

Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Video, Amitabh Bachchan Dance, Amitabh Bachchan Films, Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati, Kriti Sanon, Kriti Sanon Films, Kriti Sanon Dance With Amitabh Bachchan, Kon Banega Karodpati 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com