विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2017

अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड सितारे बोले- ईद मुबारक

ईद के अवसर पर बॉलीवुड हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में अपने प्रशंसकों को ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी...

अमिताभ बच्चन से प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड सितारे बोले- ईद मुबारक
  • अमिताभ बच्चन ने 'ईद मुबारक' लिख कर ट्विटर पर दी शुभकामनाएं
  • उम्मीद करता हूं सालभर आपकी मनोकामनाएं पूरी होती रहें : अनिल कपूर
  • यह साल सभी के लिए शांति, प्रेम और खुशियों लेकर आए : प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सितारे अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य शख्सियतों ने अपने प्रशंसकों को ईद पर मुबारकबाद दी और आशा व्यक्त की कि यह साल सेवई की मिठास, खुशियोंऔर शांति से भरा होगा. अमिताभ बच्चन ने सोशल साइट पर 'ईद मुबारक' लिख कर शुभकामना दी. 'पिंक' के अभिनेता ने ब्लॉग में भारत जैसे देश में विभिन्न त्योहारों का जश्न मनाने के महत्व पर बल दिया. उन्होंने लिखा, 'त्यौहारों और महत्वपूर्ण धार्मिक समारोहों से हमें अपनेपन का एहसास होता है और प्रार्थना का भाव उत्पन्न होता है..एकता, सम्मान और शांति के साथ एकजुटता के लिए प्रार्थना.. काश यह सब इसी तरह से बना रहे.'लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार, आप सबको ईद मुबारक.' साथ ही उन्होंने अपने एक गीत मुझे मिल गया बहाना तेरी दीद का.. का लिंक भी शेयर किया है.अनिल कपूर ने ट्वीट किया , 'आप सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं, उम्मीद करता हूं कि सालभर आपकी मनोकामनाएं पूरी होती रहें. ईद मुबारक.'प्रियंका ने लिखा, 'सभी को ईद मुबारक. यह साल सभी के लिए शांति, प्रेम और खुशियों की सौगात लेकर आए.' अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी ईद की मुबारकबाद दी. इसके अलावा अभिनेत्री शबाना आजमी, स्वरा भास्कर, हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, अभिनेता सुनील शेट्टी और वरूण धवन, शाहिद कपूर, हेमा मालिनी, अनुपम खेर और फरहान अख्तर ने भी ईद के अवसर पर अपने चाहने वालों को मुबारकबाद दी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Mubarak, Eid 2017, Amitabh Bachchan, Lata Mangeshkar, Anil Kapoor, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com