विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2019

अमित शाह ने कहा 'बौद्ध, हिंदू और सिखों' को छोड़ सभी घुसपैठिये होंगे देश से बाहर तो बॉलीवुड बोला- नफरत की राजनीति...

अमित शाह (Amit Shah) ने साफ-साफ कह दिया है कि उनका पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे देश में एनआरसी को लागू हो. उनका कहना है कि इस देश से बुद्ध, हिंदू और सिखों को छोड़ सभी घुसपैठियों को निकाल बाहर किया जाएगा. बॉलीवुड सितारों ने इस पर रिएक्शन दिया है.

अमित शाह ने कहा 'बौद्ध, हिंदू और सिखों' को छोड़ सभी घुसपैठिये होंगे देश से बाहर तो बॉलीवुड बोला- नफरत की राजनीति...
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने दिया ऐसा ब्यान गुस्से में आया बॉलीवुड
  • अमित शाह ने दिया बयान
  • बॉलीवुड को आया गुस्सा
  • ट्वीटर पर यूं रखी अपनी राय
नई दिल्ली:

बीजेपी (BJP) अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने साफ-साफ कह दिया है कि उनका पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे देश में एनआरसी को लागू किया जाए. अमित शाह (Amit Shah) का कहना है कि इस देश से बुद्ध, हिंदू और सिखों को छोड़ सभी घुसपैठियों को निकाल बाहर किया जाएगा. अमित शाह (Amit Shah) एक रैली को संबोधित कर रहे थे. अमित शाह के इस बयान पर बॉलीवुड से कड़ा रिएक्शन आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), सोनी राजदान (Soni Razdan) और ओनिर (Onir) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर इस पर रिएक्शन दिया है. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के पहले चरण के मतदान आज हुए हैं.

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अमित शाह (Amit Shah) के इस बयान पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया हैः 'अगर यह सांप्रदायिक नहीं है तो मैं नहीं जानती यह क्या है. अगर यह बंटवारे का भय पैदा करना नहीं है तो मैं नहीं जानती यह क्या है. अगर यह नफरत की राजनीति नहीं है तो मैं नहीं जानती यह क्या है. क्या यही भारत है? या धर्मनिरपेक्ष भारत के विचार को हाईजैक कर लिया गया है?'

जबकि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने ट्वीट किया हैः 'काफी लंबे समय बाद इस तरह की परेशान करके रख देने वाली बात पढ़ी.'

वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Rajdan) ने लिखा है: 'इस बदतर मैंने कभी कुछ नहीं पढ़ा...अगर ये लोग जो कह रहे हैं, वैसा ही होगा तो भारत की मदद सिर्फ भगवान ही कर सकता है.' इस तरह बॉलीवुड के सितारों ने अमित शाह (Amit Shah) के इस बयान कड़ी आपत्ति जताई है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) का ये बयान सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Pooja Bhatt, Amit Shah On NRC, BJP, Lok Sabha Elections 2019, Onir, Soni Razdan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com