विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2015

रणबीर की बातों से इत्तेफ़ाक नहीं रखते उनके पिता ऋषि कपूर

रणबीर की बातों से इत्तेफ़ाक नहीं रखते उनके पिता ऋषि कपूर
फाइल फोटो : ऋषि कपूर
मुंबई: मुंबई में फ़िल्म 'ऑल इज़ वेल' का ट्रेलर जारी किया गया। इस मौके पर फ़िल्म की पूरी टीम मौजूद थी। चूंकि फ़िल्म एक पारिवारिक कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, लिहाजा मीडिया के सवाल भी यहां परिवार से जुड़े हुए थे।

सबसे पहले शाहिद कपूर की मां सुप्रिया पाठक से सवाल पूछा गया कि उनके बेटे शाहिद कपूर की शादी को लेकर कैसा घर में कैसा माहौल है? तब सुप्रिया पाठक ने कहा की "मेरे घर में भी वैसा ही माहौल है, जैसा आम तौर पर सबके घर में होता है।"

फ़िल्म 'ऑल इज़ वेल' में ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन पिता और पुत्र की भूमिका निभा रहे हैं। लिहाजा, मीडिया ने ऋषि कपूर से उनके बेटे रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन से उनके पिता अमिताभ बच्चन के साथ रिश्तों के बारे में सवाल पूछे। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा की "मेरे पिता बहुत ही समझदार हैं और हर जगह मेरी सहायता करते हैं। मेरी सोच-विचार और मेरे काम से सहमत रहते हैं।"

वहीं, ऋषि कपूर ने फ़ौरन कहा की "मैं रणबीर की बातों से सहमत नहीं होता।"

फ़िल्म 'ऑल इज़ वेल' के लिए भले ही यह प्रचार का मौक़ा था, मगर यहां पारिवारिक समां बंधा नज़र आया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ़िल्म ऑल इज़ वेल, ऑल इज़ वेल ट्रेलर लॉन्‍च, ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, सुप्रिया पाठक, Film All Is Well, All Is Well Trailor Launch, Rishi Kapoor, Abhishek Bacchchan, Shahid Kapoor, Supriya Pathak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com