सैफ अली खान पर 16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया था. बताया गया कि हमलावर ने एक्टर के छोटे बेटे तैमूर अली खान खान को निशाना बनाया था. लेकिन सैफ अली खान के कारण वह बच गए. लेकिन इस हादसे ने बॉलीवुड सेलेब्स को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है. हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर बेटी राहा कपूर की सभी तस्वीरों को हटा दिया था. लेकिन अब अपने बर्थडे से पहले मीडिया से हुई बातचीत में एक्ट्रेस और उनके पति रणबीर कपूर ने बेटी की तस्वीरें ना खींचने के लिए अनुरोध किया.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मीडिया को बुलाया और एक्ट्रेस के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में उन्होंने राहा की तस्वीरें न खींचने का अनुरोध किया और अगर किसी ने परिवार से कोई तस्वीर पोस्ट की है तो कृपया उसे पोस्ट न करने के लिए कहा. आलिया भट्ट ने कहा, सैफ की घटना के बाद मैं अपनी बेटी को लेकर डरी हुई और असुरक्षित भी महसूस कर रही हूं, अब हम अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं इसलिए आपसे अनुरोध है कि घर के सामने खड़े होकर तस्वीरें न खींचें. जब राहा एक निश्चित उम्र तक बड़ी हो जाएगी तब हम तय करेंगे कि उसे क्लिक करना है या नहीं. साथ ही मैं नहीं चाहती कि उसकी फोटो आए या लोग उस पर कमेंट करें और शारीरिक रूप से उसे प्रभावित करें.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान ने घटना को लेकर बताया कि वह और उनकी पत्नी करीना कपूर खान सद्गुरु शरण बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे और उन्होंने अपने छोटे बेटे जहांगीर (जेह) और नैनी एलियामा फिलिप (घरेलू सहायिका) की चीख सुनी और वह जागे. इसके बाद वह करीना के साथ उसके कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने हमलावर को देखा. नैनी डरी हुई थी और चिल्ला रही थी, जबकि जेह रो रहा था. नैनी ने बताया कि हमलावर ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी. एक्टर ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने खान की पीठ, गर्दन और हाथों पर चाकू से कई वार किए. हमले में घायल अभिनेता ने हमलावर को कमरे के अंदर धक्का दे दिया, जबकि नैनी जेह के साथ भाग गई और उसे कमरे में बंद कर दिया.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आने वाली हैं, जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं