विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

सलमान खान की 'इंशाअल्लाह' के चक्कर में आमिर खान को 'No' कह बैठी थीं आलिया भट्ट, अब हो रहा होगा पछतावा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर सातवें आसमान पर थीं. लेकिन अब आमिर खान को लेकर कुछ इस तरह की खबरें आ रही हैं.

Also Read in
सलमान खान की 'इंशाअल्लाह' के चक्कर में आमिर खान को 'No' कह बैठी थीं आलिया भट्ट, अब हो रहा होगा पछतावा
आलिया भट्ट ने सलमान खान की फिल्म के लिए आमिर खान की फिल्म से किनारा कर लिया था
  • इंशाअल्लाह को लेकर उत्साहित थीं आलिया भट्ट
  • संजय लीला भंसाली थे डायरेक्टर
  • ठंडे बस्ते में चली गई है फिल्म
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर सातवें आसमान पर थीं. ड्रीम डायरेक्टर और ड्रीम एक्टर. इस वजह से आलिया भट्ट ने आमिर खान (Aamir Khan) को फिल्म को 'नो' कह दिया था. लेकिन अब उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा होगा क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह ठंडे बस्ते में चली गई है. सलमान खान और संजय लीला भंसाली की ड्रीम जोड़ी के चक्कर में आमिर खान की फिल्म भी उनके हाथ से निकल चुकी है. इस तरह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए 'इंशाअल्लाह' एक दुःस्वप्न की तरह रही.

Saaho: प्रभास को लेकर श्रद्धा कपूर ने खोला राज, बताया शॉट्स के बीच में बाहुबली करते थे कुछ ऐसा

सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'इंशाअल्लाह' अब लटक गई है. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट को आमिर खान की फिल्म को नो कहना पड़ा था क्योंकि इंशाअल्लाह के साथ उसकी डेट्स क्लैश कर रही थी. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से खुलासा किया है कि आलिया भट्ट को आमिर खान की फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्हें 'इंशाअल्लाह' के लिए अपनी डेट्स रिजर्व रखनी थी, इसलिए उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया. रिपोर्टों के माने तो उन्हें ओशो की बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया था. जिसमें आमिर खान (Aamir Khan) को लिए जाने की खबरें आ रही थीं. 

करीना कपूर ने बताया अपने कॉन्फिडेंस का राज, कहा- मैं अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हूं...

इस तरह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हाथ से आमिर खान के साथ काम करने का मौका तो निकला ही, साथ ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ वे इंशाअल्लाह में नजर आ सकेंगी या नहीं यह भी पक्का नहीं है. सलमान खान अपने ट्विटर एकाउंट पर ऐलान कर चुके हें कि इंशाअल्लाह फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में चली गई है. इस तरह इस पूरे मामले में आलिया भट्ट का सबसे बड़ा नुकसान हुआ. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Aamir Khan, Salman Khan, Sanjay Leela Bhansali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com