Alpha OTT Release: आलिया भट्ट की एक्शन स्पाई ड्रामा फिल्म ‘अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. जिसकी वजह से इसके मेकर्स काफी निराश थे क्योंकि मूवी अपनी लागत निकालने में भी कामयाब नहीं हुई. इसी को लेकर यशराज फिल्म्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है.
इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर दुनिया भर में लगभग 98.62 करोड़ रुपये से 99.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. भारत में लगभग 57 से 60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 100 से 130 करोड़ रुपये था, जिसके कारण यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल नहीं कर पाई और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी.
कब और कहां रिलीज होगी 'अल्फा'?
इसी को लेकर मेकर्स ने अल्फा को ओटीटी पर रीलीज करने का फैसला किया है. इसकी के चलते फैंस को नेटफ्लिक्स पर इसे 28 अगस्त से देख पाएंगे. इस फिल्म में आलिया के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने भी लीड रोल निभाया है. अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने खुद अपने सोशल मीडिया से इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'तैयार हो जाइए अल्फा गैंग में शामिल होने के लिए. 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर 'अल्फा' देखें.'
यहां देखे नेटफिलक्स का पोस्ट
क्या है कहानी अल्फा की कहानी
फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक सीक्रेट एजेंट बनकर दुश्मनों के पसीने छुड़ाती नजर आएंगी. कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि और सुपर-सोल्जर 'अल्फा' सीरम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में सस्पेंस और एक्शन का भरपूर तड़का है. इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल का विलेन वाला अवतार और अनिल कपूर का पावरफुल अंदाज दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं