विज्ञापन

66 साल पुराना गाना, रूठी नानी हो या दादी को मनाना आज भी है रामबाण, म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत कुमार की बेटी ने दी थी आवाज, 2 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज

66 साल पुराना सुपरहिट गाना नानी तेरी मोरनी को आज भी लोगो की पसंद बना हुआ है. हेमंत कुमार की बेटी रानू मुखर्जी ने ये जब ये गाना गाया था तब उनकी उम्र लगभग 2 से 6 साल के बीच थी.

66 साल पुराना गाना, रूठी नानी हो या दादी को मनाना आज भी है रामबाण, म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत कुमार की बेटी ने दी थी आवाज, 2 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज
66 साल पुराना बच्चों की पसंद का ये गाना, आज भी लोगों की जुबान पर बना हुआ है
नई दिल्ली:

अगर आपसे कहा जाए कि अपने बचपन का एक ऐसा गाना बताइए जो आपकी पुरानी यादों को ताजा कर दे तो, 'नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए' का नाम सबसे पहले आता है. साल 1960 में आई फिल्म मासूम का ये गाना आज भी बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर चढ़ा हुआ है. इस गाने को रिलीज हुए 66 साल हो गए हैं. इस गाने की खास बात ये है कि इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत कुमार की बेटी रानू मुखर्जी ने गाया था. गाने को रिलीज हुए 66 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ये लोगों के दिलो में उसी तरह से बसा हुआ है.

गाने के बोल हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत

इस गाने के बोल ही इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं. इस गाने के बोल गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखे थे, संगीतकार हेमंत कुमार के म्यूजिक और रेनु मुखर्जी की आवाज ने इस गाने में जान डाल दी थी. इसके बोल इतने आसान थे कि इसको रानू मुखर्जी ने बहुत ही छोटी उम्र में गा लिया था. रिपोर्टेस की मानें तो इस गीत को जब रानू ने गाया तो उनकी उम्र महज 2 से 6 साल की थी.

उनकी मासूम आवाज ने इस गाने को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. यही वजह है कि आज भी घर में जब कोई बच्चा या बड़े रूठ जाते हैं तो, लोग मजाक-मजाक में इस गाने को गाकर माहौल को लाइट कर देते हैं. ये गाना पीढ़ियों से लोगों की जुबान पर बसा हुआ है.

66 साल बाद भी गाने का जादू बरकरार

आज सोशल मीडिया के दौर पर भी इस गाने का जादू बरकरार है. यूट्यूब पर इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. स्कूल के फंक्शन से लेकर, बच्चों की डांस परफॉर्मेंस और फैमिली फंक्शन में भी ये गाना अक्सर सुनाई दे जाता है. 

ये भी पढ़ें: 61 साल पहले डाकुओं की फिल्म में 2 शेर से ही बन गया सदाबहार गीत, मीना कुमारी और राजकुमार की दिलकश केमेस्ट्री ने बनाया अमर

आज के समय में हर दिन कोई न कोई एक नया गाना रिलीज हो ही जाता है. लेकिन लोग इनको कुछ ही दिनों में भूल जाते हैं. लेकिन इस गाने का जादू 66 साल बाद भी लोगों को अपना कायल बनाए हुए है. इस गाने को सुनते ही हम अपनी बचपन की यादो में खो जाते हैं. अगर आपने यह गाना लंबे समय से नहीं सुना है, तो एक बार फिर सुनिए. यकीन मानिए, गाने को सुनते ही आपकी बचपन की मीठी यादें  ताजा हो जाएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Viral Songs, Evergreen Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com