विज्ञापन

18 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने खरीदी पहली कार Mercedes Benz, 'ये हैं मोहब्बतें' की रूही पर इशी मां ने यूं लुटाया प्यार

'ये हैं मोहब्बतें' की रूही यानी रुहानिका धवन ने 18 साल की उम्र में अपनी पहली कार खरीद ली है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उनकी खुशी और परिवार का उत्साह देखने लायक है.

18 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने खरीदी पहली कार Mercedes Benz, 'ये हैं मोहब्बतें' की रूही पर इशी मां ने यूं लुटाया प्यार
18 की उम्र में रुहानिका धवन ने खरीदी पहली कार
नई दिल्ली:

बचपन में टीवी पर छोटी सी रूही बनकर लाखों दिलों में जगह बनाने वाली रुहानिका धवन आज एक बार फिर सुर्खियों हैं. जिस बच्ची को दर्शकों ने सालों तक 'ये हैं मोहब्बतें' में दिव्यांका त्रिपाठी की लाडली बेटी के रूप में देखा था, वो अब बड़ी हो चुकी है और अपने सपनों को सच कर रही है. महज 18 साल की उम्र में रुहानिका ने अपनी पहली कार खरीद ली है. इस खास पल की झलक उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उनकी खुशी साफ नजर आ रही है.

पहली कार खरीदकर मनाया जश्न

'ये हैं मोहब्बतें' की रूही यानी रुहानिका धवन ने हाल ही में अपनी पहली कार खरीदी है. इस खास मौके पर वो परिवार के साथ शोरूम पहुंचीं. वीडियो में रुहानिका साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए नजर आईं. उनके साथ उनका पेट डॉग भी मौजूद था. नई कार की डिलीवरी के दौरान पूरा परिवार काफी खुश दिखाई दिया और इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया गया.

'इशी मां' ने भी दी बधाई

रुहानिका की इस उपलब्धि पर उनकी ऑनस्क्रीन मां दिव्यांका त्रिपाठी ने भी उन्हें बधाई दी. 'ये हैं मोहब्बतें' में दोनों की मां-बेटी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. ऐसे में रुहानिका की इस कामयाबी पर दिव्यांका का प्यार भरा रिएक्शन फैंस को भी काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि आज 'इशी मां' को अपनी बेटी पर गर्व जरूर हो रहा होगा.

यह भी पढ़ें-  करिश्मा कपूर की फिल्म में शाहिद कपूर थे बैकग्राउंड डांसर, इस गलती पर भड़क गई थी लोलो, सबके सामने लगा दी थी एक्टर की क्लास  

इमोशनल पोस्ट में बयां की मेहनत की कहानी

नई कार खरीदने के बाद रुहानिका ने एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि ये सिर्फ एक कार नहीं बल्कि उनकी मेहनत, धैर्य और सपनों की पहचान है. एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता, टीचर्स और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि सपने देखने के साथ-साथ उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करना भी जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें- अलका याग्निक ने तोड़ी चुप्पी, पद्म अवॉर्ड में कमजोर दिखने पर बोलीं- 'धीरे-धीरे वापस लौट रही हूं'

पढ़ाई और करियर दोनों पर फोकस

रुहानिका इन दिनों BBA की पढ़ाई कर रही हैं. पढ़ाई के साथ-साथ वो अपने एक्टिंग करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं. जल्द ही वो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आने वाली हैं. शो में वो सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं. ऐसे में उनकी ये नहीं अचीवमेंट देख फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruhanika Dhawan, Divyanka Tripathi, Ruhanika Dhawan News, Ruhanika Dhawan Age, Ruhanika Dhawan Aka Ruhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com