विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2023

अक्षय कुमार ने 'सोरई पोत्रू' के हिंदी रीमेक का पोस्टर किया शेयर तो लोग बोले- बंद करो रीमेक्स

अक्षय कुमार ने 'सोरई पोत्रू' के हिंदी रीमेक का पोस्टर शेयर किया है. अभी तक फिल्म को कोई नाम नहीं दिया गया है. लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने 'सोरई पोत्रू' के हिंदी रीमेक का पोस्टर किया शेयर तो लोग बोले- बंद करो रीमेक्स
अक्षय कुमार को फैन्स ने यूं दे डाली सलाह
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार साउथ की रीमेक पर बहुत फोकस करते हैं. अतीती में उन्हें साउथ की रीमेक फिल्मों से खूब फायदा भी हुआ है. लेकिन हाल के समय में उन्हें साउथ की रीमेक को लेकर मुंह की खानी पड़ी है. फिर चाहे वह बच्चन पांडे हो या फिर हाल ही में रिलीज हुई सेल्फी. दोनों ही फिल्मों से अक्षय कुमार को दो फ्लॉप ही हाथ लगी. अब अक्षय कुमार सिंघम फेम एक्टर सूर्या की सुपरहिट फिल्म 'सोरई पोत्रू' के हिंदी रीमेक को लेकर आ रहे हैं. अक्षय कुमार ने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लगातार अक्षय कुमार को सुझाव देते नजर आ रहे हैं. 

अक्षय कुमार की इस फिल्म का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है. इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, 'हम उड़ान भरने के लिए तैयार हैं. प्रोडक्शन नंबर 27. 1 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.' फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में हैं और फिल्म को सुधा कोंगड़ा डायरेक्ट कर रही हैं, उन्होंने ही ओरिजनल फिल्म को भई रिलीज किया था.

लेकिन अक्षय कुमार के इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते ही उन्हें फैन्स से खरी-खोटी जरूर सुनने को मिल रही है. एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अगर मैं गलत नहीं हूं तो यह तमिल फिल्म सोरई पोत्रू का हिंदी रीमेक है.' वहीं एक कमेंट आया है कि बंद करो रीमेक्स. एक अन्य शख्स ने इस पोस्ट पर लिखा है, 'एक और रीमेक. आप सिर्फ रीमेक फिल्में ही क्यों सिलेक्ट करते हैं? हम फ्रेश कंटेंट चाहते हैं सर.' वहीं एक अन्य शख्स ने सलाह दी है कि सर फिल्म बनाने के लिए थोड़ा समय लें. अब एक साल में चार फिल्म वाली स्कीन काम नहीं कर रही है. बुरा न मानें, लेकिन इसे बंद कर दें. इस तरह फैन्स उन्हें लगातार सलाह दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Remake Of Soorarai Pottru, Soorarai Pottru, Akshay Kumar Hindi Remake Of Soorarai Pottru, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar Movies, Bollywood, Google, Facebook, Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com